नॉनवेज के बड़े शौकीन थे शोले के ठाकुर, बस चिकन मटन खाने को लिया था अलग घर, जमकर करते थे पार्टी
Sanjeev Kumar Food Habbits: संजीव कुमार बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर थे। ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले में ठाकुर का किरदार निभाने वाले संजीव कुमार मूल रूप से ब्राह्मण परिवार से थे। उनके घर में हर कोई शुद्ध शाकाहारी था। घरवाले लहसुन प्याज तक नहीं खाते थे। हालांकि संजीव कुमार की जान नॉनवेज में बसती थी। वो दबाकर मटन चिकन खाते थे।

नॉनवेज के दीवाने थे संजीव कुमार
संजीव कुमार का मांसाहार का शौक किसी से छिपा नहीं था। उनकी फैमिली, फैंस और दोस्त..हर किसी को पता था कि संजीव कुमार को नॉनवेज कितना पसंद था। उनके इस शौक को लेकर एक्टर सचिन पिलगांवकर ने भी कई राज खोले हैं। सचिन ने एक इंटरव्यू में बताया कि संजीव कुमार ने नॉनवेज पकाने खाने के लिए मुंबई में ही अलग से एक फ्लैट ले रखा था।

नॉनवेज के लिए ले रखा था अलग फ्लैट
बकौल सचिन पिलगांवकर - संजीव कुमार के घर वाले शुद्ध शाकाहारी थे। घर पर नॉनवेज बनना तो क्या खाना भी वर्जित था। संजीव कुमार ने घरवालों की रजामंदी से मुंबई के पालीहिल इलाके में एक अलग फ्लैट किराए पर ले लिया। एक रूम का यह फ्लैट सिर्फ नॉनवेज पकाने और खाने के मकसद से लिया गया था।

घरवालों को थी मांसाहार से आपत्ति
सचिन बताते हैं कि उस फ्लैट में संजीव कुमार अकसर खुद नॉनवेज पकाया करते थे। दोस्तों के साथ वह देर रात तक मटन चिकन की पार्टी किया करते थे। कई बार तो खाते-पीते सुबह भी हो जाया करती थी।

अंजू महेंद्रू
एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू ने भी संजीव कुमार के नॉनवेज प्रेम को लेकर इंटरव्यूज में बताया है कि उन्हें मांसाहार का बड़ा शौक था। बकौल अंजू जब भी संजीव कुमार उनके घर आते वो कई तरह की नॉनवेज डिशेज बनाती थीं।

नॉनवेज ना मिलने पर हो जाते थे असहज
अंजू महेंद्रू ने फिल्मफेयर से बातचीत में बताया था कि संजीव कुमार इतने बड़े फूडी थे कि उनके लिए खाना ही सबकुछ था। अगर किसी के घर खाने में उन्हें नॉनवेज ना मिले तो वो असहज हो जाते थे।

Monsoon Fashion Trends: घिसी-पीटी जींस चप्पल नहीं.. बारिश में फैशनेबल लोग पहनते हैं ऐसे कपड़े-जूते, आप भी फॉलों करें ये ट्रेंड्स

IPL में कोचिंग करने को मजबूर, उधर MLC में 38 वर्षीय पोलार्ड ने मैदान पर लगाई दहाड़

Hair Care During Monsoon: बारिश के मौसम में भी बाल दिखेंगे शाइनी एंड सॉफ्ट, इस तरह करें बालों की देखभाल, Hair Fall भी होगा कंट्रोल

Priyanka Chahar Choudhary ब्रेकअप के बाद हो गईं और भी ज्यादा हॉट, रंग-बिरंगी मोनोकिनी में दिये सिजलिंग पोज

ये रहे DU के टॉप गर्ल्स कॉलेज, एडमिशन मिला तो लाखों का पैकेज पक्का

चाय, ट्रैफिक और भीगती शामें, बारिश में शहर की जिंदगी, खूबसूरत लेकिन चुनौतीपूर्ण रिश्ता

राजधानी दिल्ली से जुड़े हाईवे की हालत पर संसद समिति गंभीर, ट्रैफिक और सड़क गुणवत्ता पर उठाए सवाल

सरदार जी 3 विवाद पर बी प्राक ने साधा दिलजीत दोसांझ पर निशाना, टिप्पणी करते हुए लिखा- " फिटे मुँह तुहाडे...

EXCLUSIVE: 'मां' की रिलीज से पहले काजोल ने बेटी न्यासा पर लुटाया प्यार, कहा- 'हर सिचुएशन को हैंडल...'

Pune: पोर्शे कार मामले में किशोर पर बालिग की तरह मुकदमा चलाने की अपील, सुनवाई पूरी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited