गीता के श्लोक संग गूंजती हैं कुरान की आयतें भीं, कुछ ऐसी है क्रिकेटर शिवम दुबे की लव स्टोरी
Shivam Dube Love Story: शिवम दुबे टीम इंडिया के धाकड़ क्रिकेटर हैं। उन्होंने अपने खेल से पूरी दुनिया का दिल जीता है। निजी जिंदगी में भी शिवम दुबे बेहद दिलदार हैं। शिवम दुबे जितने बढ़िया क्रिकेटर हैं उतनी ही रोमांचक उनकी प्रेम कहानी भी है। शिवम दुबे की पत्नी का नाम अंजुम खान है। अंजुम उनसे उम्र में 6 साल बड़ी हैं। आइए डालते हैं नजर शिवम दुबे और अंजुम खान की प्रेम कहानी पर:

शिवम दुबे की प्रेम कहानी
शिवम दुबे के बैटिंग स्टाइल की ही तरह उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चित है। उनकी पत्नी अंजुम खान मुस्लिम धर्म से संबंध रखती हैं। लगभग एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे शिवम और अंजुम ने 16 जुलाई 2021 में शादी कर ली थी।

प्यार के बीच नहीं आने दी मजहब की दीवार
अलग-अलग मजहब से आने वाले शिवम दुबे और अंजुम खान ने हिंदू और मुस्लिम, दोनों रीति रिवाजों के साथ शादी कर दुनिया को दिखा दिया की धर्म दो लोगों के बीच दीवार नहीं बल्कि पुल का काम करता है।

कैसे हुई थी पहली मुलाकात
शिवम और अंजुम की मुलाकात उनके एक कॉमन फ्रेंड के जरिये हुई थी। पहली नजर में ही शिवम खुद से 6 साल बड़ी अंजुम पर दिल हार बैठे।

शादी के लिए बेले पापड़
एक साल की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी का मन बनाया। लेकिन ये सब इतना आसान नहीं था। काफी जद्दोजहद के बाद दोनों के परिवार वाले माने और फिर शादी हो पाई।

खुशहाल मैरिड लाइफ
आज शिवम और अंजुम खुशहाल मैरिड लाइफ जी रहे हैं। इस कपल का एक बेटा है। इनकी प्रेम कहानी ने दुनिया को सिखाया है कि अगर आप किसी को शिद्दत से चाहते हैं तो पूरी कायनात उन्हें मिलाने में लग जाती है।

रोज पोहा-इडली खाकर फिट रहती है बॉलीवुड की ये हसीना, कर्वी फिगर के लिए फॉलो करती हैं ऐसा रूटीन, ऐसे बनाई पतली कमर

Stars Spotted Today: प्रेग्नेंट पत्नी शूरा का हाथ पकड़े नजर आए अरबाज खान, जिम के बाहर स्पॉट हुईं आलिया भट्ट

शुभमन गिल ने बनाया महारिकॉर्ड, भारतीय टेस्ट क्रिकेट के 93 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बन गए पहले खिलाड़ी

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में बांग्लादेश का जलवा, WTC में पाई बड़ी उपलब्धि

Gujarat By Election: निर्वाचन आयोग ने विसावदर में दो मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के आदेश दिए

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, कांकेर में 8 लाख की ईनामी महिला नक्सली ढेर

राजस्थान में मानसून ने पकड़ा जोर, बादल छाए घनघोर; बारिश ने मौसम किया सुहावना

दिन दहाड़े महिला के गले से छीना चेन, बाइक सवार बदमाशों ने ऐसे घटना को दिया अंजाम; CCTV वीडियो आया सामने

क्या मंदी की मार झेल रहा रूस? पुतिन बोले- हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited