डेट पर खुद देती थीं बिल, घरवालों ने टोका पर नहीं रुका प्यार, मोहब्बत की मिसाल है सुधा मूर्ति की लव स्टोरी
Sudha Murthy Narayanurthy Love Story: सुधा मूर्ति किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उनकी शादी इंफोसिस (Infosys) के चेयरमैन एन नारायणमूर्ति से हुई है। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। सुधा और नारायणमूर्ति का जीवन जितना प्रेरणा से भरा है उनकी प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। नारायणमूर्ति के लिए सुधा का प्यार तब भी उतना ही था जब वह कुछ नहीं थे। आइए डालते हैं सुधा और नारायणमूर्ति की लव स्टोरी पर एक नजर:

यूं शुरू हुई थी सुधा और नारायणमूर्ति की प्रेम कहानी
सुधा और नारायणमूर्ति की प्रेम कहानी पुणे से शुरू हुई थी। प्रसन्ना नाम के सुधा के एक मित्र थे जिनसे वो किताबें मांगकर पढ़ा करती थीं। प्रसन्ना नारायणमूर्ति से किताबें मांगकर सुधा को दिया करते थे। यहां से तीनों अच्छे दोस्त बन गए।

डेट पर सुधा पे करती थीं बिल
दोस्ती प्यार में बदल गई। सुधा नारायणमूर्ति के साथ डेट पर जाने लगीं। मूर्ति उन दिनों आर्थिक तौर पर बहुत ज्यादा समृद्ध नहीं थे। सुधा डेट पर खुद बिल चुकाया करती थीं।

नारायणमूर्ति ने यूं की थी शादी की बात
प्यार परवान चढ़ा तो नारायणमूर्ति ने सुधा को प्रपोज कर दिया। उन्होंने सुधा से साफ कहा कि, 'मेरी हाइट 5 फुट 4 इंच है। मैं एक मिडिल क्लास फैमिली से आता हूं। मैं कभी अपनी जिंदगी में अमीर नहीं बन सकता हूं। तुम खूबसूरत हो, होशियार हो। तुम जो चाहो वो हासिल कर सकती हो, पर क्या तुम मुझसे शादी करोगी ?'

सुधा के पैरेंट्स को पसंद नहीं थे नारायण
नारायणमूर्ति के प्रपोजल पर सुधा ने पैरेंट्स से बात करने का समय मांगा। सुधा के परिवार वाले नारायणमूर्ति की फाइनेंशियल कंडीशन से खुश नहीं थे। उन्होंने मना किया लेकिन सुधा ने मन बना लिया था।

नारायण की इस बात की दीवानी थीं सुधा
कुछ समय बाद दोनों के परिवार मान गए। आखिरकार 10 फरवरी 1978 को सुधा और नारायणमूर्ति की शादी हो गई। सुधा बताती हैं कि नारायण की सादगी और ईमानदारी ने उन्हें मुरीद बना लिया था। आगे चलकर सुधा के पैसों से नारायणमूर्ति ने इंफोसिस की नींव रखी। आज दोनों किस मुकाम पर हैं ये बताने की जरूरत नहीं है।
ये है कानपुर का गोवा, नजारा देख झूम उठेगा दिल
Jul 3, 2025

टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-7 भारतीय, किस पायदान पर पहुंचे गिल

ऑस्ट्रेलिया के लिए परेशानी का सबब बना 38 वर्षीय खिलाड़ी, वेस्टइंडीज के सामने कटाई नाक

12वीं के बाद नौकरी के लिए बेस्ट हैं ये 5 डिप्लोमा कोर्स, मिलेगी लाखों वाली नौकरी

अंडर -19 के इन खिलाड़ियों की टीम इंडिया में जल्द हो सकती है एंट्री

10 दिन दक्षिण भारत घूमेंगे आप, तिरुपति से रामेश्वरम तक के होंगे दर्शन, देखें IRCTC का ये शानदार टूर पैकेज

Hockey Asia Cup 2025: एशिया कप के लिए अगले महीने भारत आ सकती है पाकिस्तान हॉकी टीम

ताज पहने नहीं जाते-उन्हें कमाया जाता है...शुभमन गिल को रिकॉर्डतोड़ दोहरे शतक के लिए युवराज सिंह ने दिल खोलकर दी बधाई

जुलाई में जन्नत बन जाता है भारत का ये शहर, बरसात की बूंंद पड़ते ही वादियां दिखती हैं स्वर्ग से भी सुंदर

IND vs ENG 2nd Test day 2 Highlights: कप्तान शुभमन गिल के रिकॉर्ड दोहरे शतक की बदौलत मजबूत स्थिति में टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 77 रन पर गंवाए 3 विकेट

Bihar : देह व्यापार के दलदल में फंसी थीं लड़कियां, 271 का रेस्क्यू; 506 लड़के भी शोषण मुक्त
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited