सिर्फ मोटी औरतें पसंद करता था ये सनकी सुल्तान, हरम में थीं डेढ-डेढ़ सौ किलो की दासियां
Sultan Ibrahim of Ottoman: इस विश्व का इतिहास कई तरह के सनकी सुल्तानों से भरा पड़ा है। मुगल हों, मंगोल हों या फिर टर्किश, हर समय काल और परिस्थिति में ऐसे सनकी सुल्तानों की दास्तान गूंजती रही है। ऐसा ही एक सुल्तान था- इब्राहिम। इतिहासकारों ने इब्राहिम के सनकीपन को देखते हुए उसे पागल इब्राहिम का नाम दिया है। वह तुर्की के उस्मानी साम्राज्य में 1640 से 1648 तक सुल्तान रहा।

तुर्की का सनकी सुल्तान इब्राहिम
जन्म के दो साल बाद ही इब्राहिम के पिता की मृत्यु हो गई। इब्राहिम जब पैदा हुआ तो उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। सत्ता के लालच में इब्राहिम के चाचा ने उसके 3 भाइयों का कत्ल कर दिया गया। इब्राहिम की दिमागी हालत देख उसे जिंदा छोड़ दिया था। आगे चलकर वह तुर्की साम्राज्य का सुल्तान बना और 8 साल तक पद पर रहा।

मोटी औरतों पर फिदा था सुल्तान
उस काल के दूसरे सुल्तानों की तरह इब्राहिम के हरम की चर्चा भी दूर-दूर तक थी। उसके हरम में सैकड़ों दासियां थीं। इन दासियों में एक से बढ़कर एक सुंदर नैन-नक्श, पतली कमर, आकर्षक फिगर वाली होती थीं। इब्राहिम को सिर्फ मोटी औरतें पसंद थीं।

दासियों का बढ़ाया जाता वजन
सुल्तान रात में सिर्फ मोटी और भरे शरीर वाली रखैलों को बुलवाता था। बेटे की पसंद देखते हुए सुल्तान की मां ने हरम की दासियों को अपना वजन कम से कम 150 किलो करने का फऱमान सुनाया। इसके लिए उनके खानपान को भी तय किया गया।

हरम में सिर्फ 150 किलो से ज्यादा वजनी दासियां
एक समय ऐसा आ गया जब हरम में सिर्फ 150 किलो या उससे अधिक वजन की दासियां ही थीं। सुल्तान इन्हीं में से रोज किसी ना किसी को सहवास के लिए चुनता।

230 किलो की थी सुल्तान की पत्नी
ऐसा नहीं था कि सुल्तान को सिर्फ सहवास के लिए ही मोटी दासियां पसंद थीं। उसने जिससे शादी की उसने तो मोटापे का रिकॉर्ड ही तोड़ दिया था। दरअसल सुल्तान इब्राहिम ने जिसे बेगम बनाया उसका नाम शकर पारा था। शकर पारा का वजन 230 किलो था।
पुणे का ऐतिहासिक नाम क्या था, जानें शहर का अतीत
Mar 30, 2025

ऐसा पहली बार हुआ है 17-18 सालों में, स्टार्क ने बनाया सुपर IPL रिकॉर्ड

कौन हैं अनिकेत वर्मा जिन्होंने दिल्ली के खिलाफ IPL मैच में कर दी रनों की बारिश

गुर्दे से लिए जहर साबित होता है जरूरत से ज्यादा प्रोटीन, जानें किडनी के मरीजों को क्या नहीं खाना चाहिए

IPL 2025 में CSK के लिए परेशानी का सबब बन रहे ये दो खिलाड़ी

IPL 2025 में मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11 की 3 कमजोरियां जो उनको ले डूबेंगी

'व्यक्ति अपने कपड़ों से नहीं बल्कि अपने विचारों और काम से बनता है योगी' सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

IPL 2025: लगातार दूसरी हार के बाद SRH के कप्तान कमिंस ने प्लेइंग 11 पर कह दी बड़ी बात

पटना और बख्तियारपुर से मोकामा का सफर हुआ आसान, ग्रीनफील्ड फोरलेन हाइवे से वाहनों की आवाजाही शुरू

Noida Accident: नोएडा में 'लेम्बोर्गिनी कार' चला रहे एक व्यक्ति ने फुटपाथ पर बैठे लोगों को रौंदा, दो लोग अस्पताल में भर्ती

Eid Namaz Ka Tarika In Hindi: ईद की नमाज पढ़ने का सुन्नत तरीका क्या है, जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited