चूहों ने नाक में कर दिया है दम, तो भगाने के लिए आज ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दोबारा नहीं आएंगे नज़र

Home Remedies to Remove Rats: अगर आपके घर में भी चूहों का आतंक बढ़ता जा रहा है तो आप इन घरेलू नुस्खे की मदद से चूहों से छुटकारा पा सकते हैं।

चूहे भगाने का घरेलू उपाय
01 / 06

चूहे भगाने का घरेलू उपाय

Home Remedies to Remove Rats: घर की लाख साफ सफाई के बावजूद चूहे आ जाते हैं। सबसे पहले ये किचन को अपना ठिकाना बनाते हैं और फिर धीरे धीरे ये पूरे घर में अपना डेरा जमा लेते हैं। इनसे बीमारियों का खतरा भी रहता है। इसके साथ ही ये घर में रखे सोफे, कपड़े को काट देते हैं। ऐसे में समय रहते इनसे छुटकारा पाना बेहद जरूरी है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे फॉलो कर आप चूहों से छुटकारा पा सकते हैं। और पढ़ें

पेपरमिंट स्प्रे
02 / 06

पेपरमिंट स्प्रे

चूहों को भगाने के लिए आप पिपरमिंट स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पेपरमिंट को उन जगहों पर छिड़कें जहां चूहे सबसे ज्यादा आते हैं। इनकी गंध से चूहे तुरंत भाग जाते हैं।

तंबाकू
03 / 06

तंबाकू

तंबाकू में नशीले पदार्थ होते हैं जिसे खाने के बाद चूहे बेचैन हो जाते हैं और घर से बाहर भाग जाते हैं।

फिटकरी
04 / 06

फिटकरी

फिटकरी के पाउडर का घोल बनाकर उनके बिल के बास छिड़कने से भी चूहे भाग जाते हैं। इसकी गंध चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं होती है।

लाल मिर्च
05 / 06

लाल मिर्च

चूहों के आतंक से छुटकारा पाने के लिए आप लाल मिर्च पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए लाल मिर्च पाउडर को उन जगहों पर छिड़कें जहां चूहे आते हैं।

कपूर
06 / 06

कपूर

चूहों को कपूर की गंध भी नहीं पसंद होती है। इससे उनकी सांस फूलने लगती है। ऐसे में आप चूहे के बिल के पास कपूर भी रख सकते हैं।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited