Summer Sandals: गर्मी में हर लड़की के पास होने चाहिए ये 6 तरह के सैंडल, स्टाइल के साथ मिलेगा कंफर्ट

गर्मियों का मौसम आ रहा है। इस मौसम में आप सर्दी की तरह जूते नहीं पहन सकती हैं। ऐसे में खासतौर से महिलाएं अपने सैंडल्स की शॉपिंग शुरू कर देती हैं। अगर आपने अभी तक अपनी शॉपिंग नही की है तो आपको पहने ये खबर पढ़ लेनी चाहिए। यहां से आपको गर्मी के मौसम के कंफर्टेबल और स्टाइलिश फूटवियर का आइडिया मिलेगा।

गर्मियों  के सैंडल
01 / 07

गर्मियों के सैंडल

जिस तरह से गर्मी के मौसम में अलग तरीके के कपड़े पहने जाते हैं, ठीक उसी तरह से गर्मी के फुटवियर भी अलग होते हैं। खासतौर से महिलाओं की बात करें तो सर्दियों में तो जूते या बुट्स ज्यादा पहने जाते हैं लेकिन गर्मी में स्टाइल के साथ आरामदायक फूटवियर पहनना जरूरी है। अगर आपने अभी अपने गर्मियों की शॉपिंग नहीं की है तो आपको इस मौसम के कुछ ट्रेंडी सैंड्स की जानकारी होनी चाहिए। इससे आपको काफी मदद मिलेगी।

वेज हील्स
02 / 07

वेज हील्स

अगर आप आरामदायक चीजों को ज्यादा ढूंढती हैं तो वेज हील्स फुटवियर आपके लिए काफी बेस्ट ऑप्शन है। ये स्टाइलिश होने के साथ कंफर्टेबल भी होते हैं। इन्हें पहनकर आप किसी पार्टी फंक्शन में भी जा सकती हैं।

बोहेमिया सैंडल
03 / 07

बोहेमिया सैंडल

बोहेमिया सैंडल अभी नया नया फैशन में आया है लेकिन आते ही इसने जादू कर दिया है। महिलाओं को गर्मी के मौसम में ये खूब भाता है। आप भी इसे कुर्ती जैसे एथनिक वियर से साथ स्टाइल कर सकती हैं।

subबेल्ट सैंडलsub
04 / 07

​बेल्ट सैंडल

बेल्ट सैंडल इन दिनों काफी फैशन में हैं। इन्हें ऑफिस से लेकर क्लब तक लड़कियां पहन रही हैं। पिछले साल की गर्मी से ही ये ट्रेंड कर रहे हैं। ये क्लासी और कूल भी लगते हैं।

फ्लैट्स
05 / 07

फ्लैट्स

आप इसे पहनने के बाद आराम से ऑफिस, पार्टी या फिर कैजुअल आउटिंग में भी जा सकती हैं। इसे कैरी करके आपको कभी उलझन नहीं होगी। फ्लैट्स में आपको पंजाबी जूती और कोल्हापुरी चप्पल जैसे वैराइटी भी आसानी से मार्केट में मिल जाती है।

स्ट्रैपी हील्स
06 / 07

स्ट्रैपी हील्स

अगर आपको गर्मी के मौसम में हील्स पहनना है तो आप इस तरह के स्ट्रैपी हील्स पहनें। ये आरामदायक भी होगा और स्टाइल में भी नंबर 1 है। हालांकि, ये सैंडल फॉर्मल वियर के साथ ज्यादा अच्छे लगते हैं। इन्हें एथनिक के साथ स्टाइल करना जरा मुश्किल होगा।

बेली
07 / 07

बेली

इस तरह की बेली लड़कियों की पहली पसंद होती है। ये डिजाइन वेस्टर्न और इंडियन दोनों पर जचता है। गर्मी में ये आराम भी देते हैं और फैशन भी बरकरार रहता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited