विकास दिव्यकीर्ति और अवध ओझा में कौन बड़ा, बच्चों को IAS बनाने वालों के खुद कितने बच्चे

Vikas Divyakirti vs Avadh Ojha: विकास दिव्यकीर्ति और अवध ओझा ने आज अपनी एक अलग पहचान बना ली है। दोनों ही आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। दोनों के दोनों सोशल मीडिया की जानी मानी हस्ती बन चुके हैं। इन्हें लाखों लोग, खासतौर पर यूपीएससी की तैयारी करने वाले बच्चे, फॉलो करते हैं। दरअसल ये दोनों यूपीएससी की कोचिंग देते हैं। जहां विकास दिव्यकीर्ति दृष्टि आईएएस नाम से कोचिंग सेंटर चलाते हैं तो वहीं अवध ओझा बच्चों को ऑनलाइन तैयारी करवाते हैं।

दोनों के लाखों फॉलोवर्स
01 / 06

दोनों के लाखों फॉलोवर्स

विकास दिव्यकीर्ति खुद एक सिविल सर्वेंट रह चुके हैं। इतना ही नहीं वह केंद्रीय सचिवालय सेवा के सदस्य भी थे। लेकिन उन्होंने नौकरी छोड़कर बच्चों को पढ़ाने का फैसला किया। वहीं अवध प्रताप ओझा ने यूपीएससी ने प्री तो क्लियर किया लेकिन मेंस नहीं निकाल पाए। आज वह टीचिंग लाइन में हैं और यूपीएससी की तैयारी करने वाले बच्चों को इतिहास पढ़ाते हैं। दोनों देखने में हम उम्र लगते हैं। हालांकि दोनों की उम्र में बड़ा अंतर है। क्या आप जानते हैं कि दोनों में बड़ा कौन है और छोटा कौन? दोनों के कितने बच्चे हैं?और पढ़ें

अवध ओझा की उम्र
02 / 06

अवध ओझा की उम्र

अवध ओझा उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। उनका पैतृक गांव गोंडा में है। अवध ओझा 40 साल के हैं।

विकास दिव्यकीर्ति की उम्र
03 / 06

विकास दिव्यकीर्ति की उम्र

वहीं बात विकास दिव्यकीर्ति की करें तो वह मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। उनका जन्म 26 दिसंबर 1973 को राज्य के भिवानी जिले में हुआ था। वह 51 साल के हैं।

अवध ओझा की पत्नी
04 / 06

अवध ओझा की पत्नी

अवध ओझा और विकास दिव्यकीर्ति, दोनों ही शादीशुदा और परिवार वाले लोग हैं। अवध ओझा ने साल 2007 में मंजरी ओझा से ब्याह रचाया था।

अवध ओझा के कितने बच्चे
05 / 06

अवध ओझा के कितने बच्चे

अवध ओझा और मंजरी की तीन बेटियां हैं। बेटियों के नाम बुलबुल, गुनगुन और पीहू हैं।

विकास दिव्यकीर्ति की पत्नी और बच्चे
06 / 06

विकास दिव्यकीर्ति की पत्नी और बच्चे

वहीं दिव्यकीर्ति की शादी तरुणा वर्मा से हुई है। दोनों का एक बेटा है जिसका नाम सात्विक दिव्यकीर्ति है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited