बैंकॉक में मसाज पर कितने रुपये बहा देते हैं भारतीय, कंजूस भी खाली कर देते हैं बटुआ

Bangkok Thai Massage: बैंकॉक थाईलैंड की राजधानी है। हर साल दुनियाभर से लाखों सैलानी बैंकॉक घूमने पहुंचते हैं। बैंकॉक प्राकृतिक रूप से जितना सुंदर है उतना ही ज्यादा मशहूर यहां का थाई मसाज भी है। भारतीय बड़ी संख्या में बैंकॉक जाते हैं। इनमें से बहुत से पर्यटकों की लिस्ट में थाई मसाज कराना सबसे ऊपर होता है।

01 / 05
Share

बैंकॉक और मसाज

Thai Massage Cost in Bangkok: थाईलैंड का मसाज पूरी दुनिया में मशहूर है। सिर्फ बैंकॉक में ही आपको सैकड़ों मसाज पार्लर नजर आ जाएंगे। इन मसाज सेंटरों पर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। यहां मसाज के लिए भारतीय आयुर्वेदिक पद्धतियों, चीनी चिकित्सा और पारंपरिक थाई उपचार तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है। बैंकॉक भारतीयों का पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बैंकॉक घूमने गए भारतीय मसाज पर कितने रुपये खर्च कर देते हैं? आइए जानें:

02 / 05
Share

तरह-तरह के मसाज

बैंकॉक में कई तरह के मसाज होते हैं। इनमें सबसे पॉपुलर हैं- फुट मसाज, फुल मॉडी मसाज और सैंडविच मसाज। लगभग हर मसाज पार्लर में इन तीन तरह के मसाज की सुविधा जरूर होती है।

03 / 05
Share

बैंकॉक में काफी सस्ता है मसाज

बैंकॉक में मसाज कराना काफी सस्ता है। शायद इसीलिए वहां मसाज सेंटरों पर पर्यटकों का हुजूम नजर आता है। कुछ लोग मसाज के शौकीन होते हैं तो कुछ पहली बार कराने पहुंचे रहते हैं।

04 / 05
Share

कितना आता है खर्च

थाईलैंड में एक घंटे की थाई मसाज की कीमत 420 से 520 भाट होती है, जो भारतीय रुपये में करीब 1200 रुपये के आस-पास होती है। वहीं स्थानीय लोगों के लिए मसाज का खर्चा इसका आधा होता है।

05 / 05
Share

फीस के साथ देनी पड़ती है टिप भी

थाईलैंड में मसाज कराने के लिए टिप भी देनी होती है। ज़्यादातर थाई मसाज करने वाले खुश होते हैं अगर उन्हें प्रति घंटे मालिश की कीमत का करीब 15% टिप दिया जाए।