गोविंदा से ग्रे डिवोर्स लेंगी सुनीता आहूजा! जानिए क्या होता है ​Grey Divorce​

Govinda Divorce Rumors: बॉलीवुड सुपरस्टार रहे गोविंदा के तलाक(Govinda Divorce) की चर्चा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) और गोविंदा शादी के 38 साल बाद तलाक ले रहे हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर दोनों का तलाक होता है तो यह ग्रे डिवोर्स (Grey Divorce) कहलाएगा। आइए जानते हैं कि क्या होता है ग्रे डिवोर्स और क्यों गोविंदा से अलग हो रही हैं उनकी पत्नी (Govinda Wife)।

गोविंदा से तलाक ले रही हैं सुनीता आहूजा
01 / 05

गोविंदा से तलाक ले रही हैं सुनीता आहूजा?

Govinda Sunita Ahuja Divorce Rumors: गोविंदा और सुनीता आहूजा ने 11 मार्च 1987 को शादी रचाई थी। दोनों ही कबूल कर चुके हैं कि कई बार यह शादी टूटने के कगार पर पहुंची। एक समय में गोविंदा और नीलम के अफेयर की वजह से सुनीता काफी तनाव झेल चुकी हैं। वहीं अब एक बार फिर से इस बात की चर्चा जोरों पर है कि दोनों आखिरकार तलाक लेकर अलग हो रहे हैं।

अंतिम पड़ाव पर है तलाक की प्रक्रिया
02 / 05

अंतिम पड़ाव पर है तलाक की प्रक्रिया!

कुछ समय पहले ही सुनीता ने एक इंटरव्यू में इशारों में बताया था कि वह और गोविंदा साथ नहीं रह रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक मराठी एक्ट्रेस से नजदीकी के कारण सुनीता लंबे समय से नाराज हैं और अब बात तलाक तक पहुंच चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के तलाक की प्रक्रिया अपने आखिरी पड़ाव पर है।

गोविंदा और सुनीता ग्रे डिवोर्स
03 / 05

गोविंदा और सुनीता ग्रे डिवोर्स

गोविंदा और सुनीता का ग्रे डिवोर्स हो रहा है। ग्रे डिवोर्स वह होता है जब कोई कपल उम्र में 50 साल से अधिक हो और लंबी शादी के बाद अलग हो रहा हो। अब खबरों के मुताबिक गोविंदा और सुनीता शादी के 38 साल बाद अलग हो रहे हैं। ऐसे में दोनों का तलाक ग्रे डिवोर्स कहलाएगा।

क्या होता है ग्रे डिवोर्स
04 / 05

क्या होता है ग्रे डिवोर्स

ग्रे डिवोर्स साधारण तलाक से काफी ज्यादा तकलीफ देने वाला होता है। दरअसल इस तरह के तलाक में कोई इंसान उस शख्स से अलग होता है जिसके साथ उसने अपनी आधे से ज्यादा जिंदगी बिता दी हो। सारे सुख-दुख मिलकर झेले हों।

गोविंदा और सुनीता के बच्चे
05 / 05

गोविंदा और सुनीता के बच्चे

बात गोविंदा और सुनीता के परिवार की करें तो दोनों के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम यशवर्शन है तो वहीं बेटी का नाम टीना आहूजा है। यशवर्धन भी एक्टर बन चुके हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited