वीरेंद्र सहवाग से ग्रे डिवोर्स लेंगी आरती अहलावत! जानिए क्या होता है Grey Divorce
Virendra Sehwag Divorce Rumors: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग के तलाक (Virendra Sehwag Divorce) की चर्चा जोरों पर है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सहवाग अपनी पत्नी आरती (Arti Ahlawat) से अलग हो रहे हैं। खबरों में है कि दोनों अलग अलग रह रहे हैं और सहवाग ने सोशल मीडिया पर अपनी वाइफ को अनफॉलो कर दिया है। इसी बात को आधार बनाकर उनके तलाक की संभावना की चर्चा है। लोग लिख रहे हैं कि सहवाग आरती से ग्रे डिवोर्स (Grey Divorce) लेंगे। हालांकि वीरेंद्र सहवाग या आरती (Virendra Sehwag Wife) की तरफ से किसी भी तरह से ऐसी खबरों की पुष्टि नहीं की गई है।

वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत
Virendra Sehwag Arti Ahlawat Divorce Rumors: वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत ने साल 2004 में शादी रचाई थी। अब 20 साल से ज्यादा समय तक शादी में रहने के बाद दोनों के अलग होने की संभावना जताई आ रही है। आरती वीरेंद्र सहवाग के बचपन का प्यार थीं। जब सहवाग 7 और आरती 5 साल की थी तब दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। अगर खबरों के मुताबिक, वीरेंद्र सहवाग और आरती का तलाक होता है तो यह ग्रे डिवोर्स कहलाएगा।

क्या होता है ग्रे डिवोर्स (What is Grey Divorce)
ग्रे डिवोर्स का मतलब है, जब कोई दंपति कई सालों तक शादीशुदा रहने के बाद तलाक़ लेता है। आम तौर पर यह तलाक़ 50 साल की उम्र या उससे ज़्यादा में होता है। ग्रे डिवोर्स को सिल्वर स्प्लिटर्स या डायमंड तलाक़ भी कहा जाता है।Read Also: Republic Day Shayari in Hindi

काफी तकलीफ देता है ग्रे डिवोर्स
ग्रे डिवोर्स दूसरे तलाकों से ज्यादा तकलीफदायक होता है। दरअसल इस तरह के डिवोर्स में दो ऐसे लोग अलग होते हैं जिन्होंने साथ इतना लंबा वक्त बिताया हो, सुख-दुख, खुशियां परेशानियां साथ झेली हों।ग्रे डिवोर्स किसी सदमे की तरह होता है। कुछ लोग इस सदमे से उबर जाते हैं तो कोई इसमें ही डूब कर रह जाता है।Read Also: Republic Day Wishes in Hindi

किस दर से बढ़ रहा ग्रे डिवोर्स का चलन
पिछले तीन दशक में ग्रे डिवोर्स के मामले दोगुनी रफ्तार से बढ़े हैं। आने वाले 5 सालों में यह रफ्तार तीन गुना तक बढ़ सकती है। 2005 और 2015 के बीच 65 वर्ष और उससे अधिक आयु के पुरुषों के तलाक की संख्या में 23% की वृद्धि हुई, जबकि 65 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं कके तलाक की संख्या में 38% की वृद्धि हुई। ये सारे मामले ग्रे डिवोर्स के थे।

सहवाग की फैमिली
वीरेंद्र सहवाग 50 के करीब पहुंच चुके हैं। बीस साल शादी में रहने के बाद अगर दोनों के तलाक की नौबत आती है तो ये काफी परेशान करना वाला हो सकता है। दोनों के दो बच्चे हैं।

375 करोड़ में तैयार हुई Housefull 5 का आधा बजट खाकर बैठे हैं अक्षय कुमार, बाकी स्टार्स को प्रसाद में मिले फूटे हुए लड्डू

IPL खिताब जीतने वाली RCB का अकेला खिलाड़ी जो चौथी बार बन गया चैंपियन

विराट कोहली की जवानी पर शिकंजा कसने चली थीं ये 5 हसीनाएं... बुरी तरह हुईं फेल, आखिर में अनुष्का शर्मा ने कसी लगाम

आप के घर के आस-पास रहने वाले इस जीव के होते हैं 25 हजार दांत, सच्चाई जान धरती हिल जाएगी

नन्हे-मुन्नों को लेकर दोस्तों के साथ डे आउट पर निकलीं Shraddha Arya, मॉमी ड्यूटी के साथ जमकर किया एन्जॉय

Video: बाली में वीडियो रिकॉर्ड कर रही ट्रैवल व्लॉगर पर विशालकाय लहर गिरी, खतरनाक पर वीडियो देख चीख निकल जाएगी

GDP Growth: भारत में कंपनियों और LLP के रजिस्ट्रेशन में 37% की बढ़ोतरी, तेज GDP ग्रोथ का है असर

मर्डर मिस्ट्री: कहां है सोनम रघुवंशी, पति राजा की लाश मिलने के बाद भी पत्नी का नहीं कोई सुराग, परिवार की CBI जांच की गुहार

Vishwa Paryavaran Diwas 2025 Wishes Images: कब है विश्व पर्यावरण दिवस? इन शानदार मैसेज से अपनों दें पर्यावरण बचाने की प्रेरणा

Assam Flood: असम में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति गंभीर, कई हिस्सों में जलस्तर बढ़ा, भारी संख्या में लोग प्रभावित
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited