वीरेंद्र सहवाग से ग्रे डिवोर्स लेंगी आरती अहलावत! जानिए क्या होता है Grey Divorce
Virendra Sehwag Divorce Rumors: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग के तलाक (Virendra Sehwag Divorce) की चर्चा जोरों पर है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सहवाग अपनी पत्नी आरती (Arti Ahlawat) से अलग हो रहे हैं। खबरों में है कि दोनों अलग अलग रह रहे हैं और सहवाग ने सोशल मीडिया पर अपनी वाइफ को अनफॉलो कर दिया है। इसी बात को आधार बनाकर उनके तलाक की संभावना की चर्चा है। लोग लिख रहे हैं कि सहवाग आरती से ग्रे डिवोर्स (Grey Divorce) लेंगे। हालांकि वीरेंद्र सहवाग या आरती (Virendra Sehwag Wife) की तरफ से किसी भी तरह से ऐसी खबरों की पुष्टि नहीं की गई है।


वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत
Virendra Sehwag Arti Ahlawat Divorce Rumors: वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत ने साल 2004 में शादी रचाई थी। अब 20 साल से ज्यादा समय तक शादी में रहने के बाद दोनों के अलग होने की संभावना जताई आ रही है। आरती वीरेंद्र सहवाग के बचपन का प्यार थीं। जब सहवाग 7 और आरती 5 साल की थी तब दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। अगर खबरों के मुताबिक, वीरेंद्र सहवाग और आरती का तलाक होता है तो यह ग्रे डिवोर्स कहलाएगा।


क्या होता है ग्रे डिवोर्स (What is Grey Divorce)
ग्रे डिवोर्स का मतलब है, जब कोई दंपति कई सालों तक शादीशुदा रहने के बाद तलाक़ लेता है। आम तौर पर यह तलाक़ 50 साल की उम्र या उससे ज़्यादा में होता है। ग्रे डिवोर्स को सिल्वर स्प्लिटर्स या डायमंड तलाक़ भी कहा जाता है। Read Also: Republic Day Shayari in Hindi
काफी तकलीफ देता है ग्रे डिवोर्स
ग्रे डिवोर्स दूसरे तलाकों से ज्यादा तकलीफदायक होता है। दरअसल इस तरह के डिवोर्स में दो ऐसे लोग अलग होते हैं जिन्होंने साथ इतना लंबा वक्त बिताया हो, सुख-दुख, खुशियां परेशानियां साथ झेली हों।ग्रे डिवोर्स किसी सदमे की तरह होता है। कुछ लोग इस सदमे से उबर जाते हैं तो कोई इसमें ही डूब कर रह जाता है।Read Also: Republic Day Wishes in Hindi
किस दर से बढ़ रहा ग्रे डिवोर्स का चलन
पिछले तीन दशक में ग्रे डिवोर्स के मामले दोगुनी रफ्तार से बढ़े हैं। आने वाले 5 सालों में यह रफ्तार तीन गुना तक बढ़ सकती है। 2005 और 2015 के बीच 65 वर्ष और उससे अधिक आयु के पुरुषों के तलाक की संख्या में 23% की वृद्धि हुई, जबकि 65 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं कके तलाक की संख्या में 38% की वृद्धि हुई। ये सारे मामले ग्रे डिवोर्स के थे।
सहवाग की फैमिली
वीरेंद्र सहवाग 50 के करीब पहुंच चुके हैं। बीस साल शादी में रहने के बाद अगर दोनों के तलाक की नौबत आती है तो ये काफी परेशान करना वाला हो सकता है। दोनों के दो बच्चे हैं।
आयशा खान ने बढ़ाया पारा, फैंस के छूटे पसीने
Jun 29, 2025
मानसून में पिकनिक के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये स्पॉट, फ्रेंड्स और फैमिली के साथ बिता सकते हैं क्वालिटी टाइम
Stars Spotted Today: पत्नी की अस्थि विसर्जन के समय रो पड़े शेफाली जरीवाला के पति, अमिताभ ने फैंस का सादगी से किया स्वागत
कमजोर लिवर वालों के लिए बेस्ट हैं ये आसान योगासन, बढ़ा देते हैं जिगर की ताकत, मशीन की तरह करता है काम
भारत के अलावा सिर्फ एक और देश के पास है ब्रह्मोस मिसाइल, लेकिन वो रूस नहीं है
खत्म हुआ सस्पेंस, इस दिन से शुरू होगा एशिया कप 2025
Census 2026: कब शुरू होगी जनगणना, कौन-कौन से पूछे जाएंगे सवाल? सरकार की तैयारियां पूरी, देखिए लिस्ट
Air India की टोक्यो से दिल्ली आ रही उड़ान कोलकाता 'डायवर्ट', सामने आई ये वजह
शेफाली जरीवाला ने निधन की खबर सुन सन्न हुईं प्रियंका चोपड़ा, पति पराग के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं
स्वच्छ इंदौर अब बन रहा डिजिटल इंदौर, सुदामा नगर से 'डिजिटल प्लेट प्रोजेक्ट' की शुरुआत
INDW vs ENGW 1st T20I: भारत के खिलाफ पहले टी20 में करारी हार के बाद इंग्लैंड को लगा दोहरा झटका
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited