मिठाइयों के दुनिया की सरताज हैं यूपी की ये 5 मिठाइयां, स्वाद के CM योगी भी दीवाने, मीठे से परहेज वालों पर आता है तरस

UP Famous Sweets: भारत स्वाद और पकवान का देश भी है। सांस्कृतिक तौर पर भारत में जितनी विविधता दिखती है, उतनी विश्व में शायद ही कहीं और देखने को मिले। यहां का खान-पान भी लाजवाब है। हर राज्य और जिले का अपना स्वाद है। बात जब उत्तर प्रदेश की हो तो फिर क्या ही कहने। यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है।

01 / 06
Share

यूपी की मशहूर मिठाइयां

यूपी सांस्कृतिक तौर पर जितना समृ्द्ध और विविधताओं से भरा है उतना ही स्वादिष्ट यहां का खान-पान भी है। उत्तर प्रदेश की खासियत यहां के मीठे पकवान और मिठाइयां भी हैं। उत्तर प्रदेश में नोएडा से बलिया तक ना जाने कितनी ही मिठाइयां फेमस हैं। यहां हम आपको बताएंगे यूपी की पांच सबसे मशहूर मिठाइयों के बारे में:

02 / 06
Share

काजू जलेबी

काजू जलेबी को बनाने के लिए दूध में काजू, चीनी, केसर, दालचीनी पाउडर डालकर धीमी आंच पर देर तक पकाया जाता है। फिर इसको जलेबी का आकार दिया जाता है। उसपर पिस्ता लगाकर चांदी के वर्क से सजाया जाता है। इसकी कीमत 800 से 1000 रुपये प्रति किलो के करीब है।

03 / 06
Share

काजू पान मिठाई

काजू पान मिठाई को यूपी के पूर्वांचल में खूब पसंद किया जाता है। इस मिठाई में पान के पत्तों का रस पड़ता है। इसके अलावा इसमें काजू, खोया, दूध, चीनी, केसर, देसी घी और पिस्ता इस्तेमाल होता है। यह मिठाई भी 1000 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकती है।

04 / 06
Share

काजू गजक

यूपी की मिठाइयों में अगला नाम है काजू गजक का। इस मिठाई का स्वाद ऐसा है कि खुद सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ की भी फेवरेट है। इसे बनाने की विधि भी खास है। पहले काजू का गाढ़ा पेस्ट बनाकर देसी घी में धीमी आंच पर देर तक पकाया जाता है। फिर सोन पापड़ी की तरह ही इसे खींच कर आकार दिया जाता है।

05 / 06
Share

काजू डायमंड

काजू डायमंड का जलवा ऐसा है कि इसे देखते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले महीन काजू, चीनी और देसी को घी में फ्राई किया जाता है। फिर इसे डायमंड के आकार में कट किया जाता है। ऊपर से पिस्ता और चांदी का वर्क लगाया जाता है।

06 / 06
Share

काजू कलश

काजू कलश यूपी के बलिया की सबसे स्वादिष्ट मानी जाती है। इसे भी काजू, दूध, चीनी, केसर, देसी घी और पिस्ता से तैयार किया जाता है।यह एक लाज़वाब स्वाद से भरपूर मिठाई है।