भारत का मशहूर क्रिकेटर, बुढ़ापे में हो रहा Grey Divorce! जानिए क्या बला है ग्रे डिवोर्स

शादी और तलाक किसी का भी बेहद निजी फैसला होता है, लेकिन बात जब सेलब्रिटी की हो तो फिर सोशल मीडिया के जमाने में कुछ भी निजी नहीं रह जाता है। पिछले कुछ महीनों से लगाताार एक मशहूर क्रिकेटर के तलाक की खबरें सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2011 विश्वकप विजेता टीम का इस हिस्सा रहे क्रिकेटर का ग्रे डिवोर्स हो रहा है।

दिग्गज क्रिकेटर का हो रहा ग्रे डिवोर्स
01 / 05

दिग्गज क्रिकेटर का हो रहा ग्रे डिवोर्स!

जनवरी के महीने में इस तरह की खबरों की बाढ़ आ गई थी कि इस विस्फोटक क्रिकेटर का उनकी पत्नी संग ग्रे डिवोर्स हो रहा है। हालांकि लोगों का शक यकीन में तब बदला जब उन्होंने पाया कि दोनों ने सोशल मीडिया में एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि अभी तक इस सेलिब्रिटी कपल की तरफ से ग्रे डिवोर्स को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

क्या होता है ग्रे डिवोर्स What is Grey Divorce
02 / 05

​क्या होता है ग्रे डिवोर्स (What is Grey Divorce)​

ग्रे डिवोर्स (Grey Divorce) का मतलब है उम्र में 50 साल के करीब पहुंच चुके या पार कर चुके दंपतियों का तलाक। यह शब्द उन लोगों के लिए इस्तेमाल होता है जो करीब 20 साल के लंबे समय तक शादी में रहने के बाद, आमतौर पर अपने जीवन के उत्तरार्ध में, अलग होने का फैसला करते हैं।

ग्रे डिवोर्स के कारण और प्रभाव
03 / 05

​ग्रे डिवोर्स के कारण और प्रभाव​

इसमें व्यक्तिगत विकास की इच्छा, बच्चों के बड़े होने के बाद अलग प्राथमिकताएं, या वैवाहिक असंतोष जैसे कारण शामिल हो सकते हैं। ग्रे डिवोर्स का वित्तीय स्थिति, सामाजिक रिश्तों और भावनात्मक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ सकता है।

क्यों ज्यादा तकलीफ देता है ग्रे डिवोर्स
04 / 05

​क्यों ज्यादा तकलीफ देता है ग्रे डिवोर्स​

आम तलाक के मुकाबले ग्रे डिवोर्स ज्यादा तकलीफ दायक इसलिए होता है कि ऐसे तलाक में आप उस शख्स से अलग होते हैं जिसके साथ आपने जीवन का एक लंबा समय बिताया है। जिस शख्स के साथ आपने ना जाने कितनी ही खुशियां, उपलब्धियां, सुख और दुख बांटे हो उससे बिछड़ना पड़ता है।

किस क्रिकेटर का हो रहा है ग्रे डिवोर्स
05 / 05

​किस क्रिकेटर का हो रहा है ग्रे डिवोर्स​

हम जिस पूर्व क्रिकेटर की बात कर रहे हैं उनका नाम है वीरेंद्र सहवाग। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरती अहलावत वीरेंदेर सहवाग को तलाक दे रही हैं। दोनों की शादी करीब 21 साल पुरानी है। इस कपल के दो बच्चे हैं। हालांकि अभी दोनों के ग्रे डिवोर्स की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited