सोने के डिब्बे में बिकता है दुनिया का सबसे महंगा अंडा, खरीदने के लिए बेचने पड़ जाएंगे खेत, दाम सुन अंबानियों का भी निकल जाए पसीना

World's Most Expensive Food: दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं जो अपने गुण के अलावा अपनी कीमत के लिए भी जानी जाती है। एक से बढ़कर एक महंगी चीजें इस धरती पर मौजूद हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा फूड कौन सा है? क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे महंगा अंडा कौन सा है?

दुनिया का सबसे महंगा फूड
01 / 07

दुनिया का सबसे महंगा फूड

World's Most Expensive Egg: जब भी सबसे महंगे फूड्स की बात होती है, तो इस खास तरह के अंडे का जिक्र जरूर होता है। इसकी कीमत इतनी है कि कुछ लोग तो ये भी कहते हैं कि ये अंडा नहीं हीरा है। दुनिया के इस सबसे महंगे अंडे का नाम है अल्मास कैवियार। एक अल्मास चम्मच कैवियार की कीमत लाखों रुपये हो सकती है। नीलामी में कीमत करोड़ों तक पहुंच जाती है।और पढ़ें

सबसे महंगा अंडा अल्मास कैवियार Almas Caviar
02 / 07

सबसे महंगा अंडा अल्मास कैवियार (Almas Caviar)

अब जानते हैं कि अल्मास कैवियर इतना महंगा क्यों बिकता है। दरअसल इसे कुछ खास और दुर्लभ प्रजाति की मछलियों के अंडाशय से निकाले जाते हैं।

सबसे महंगा कैवियार
03 / 07

सबसे महंगा कैवियार

सबसे महंगे अल्मास कैवियार ईरान की अल्बिनो स्टर्जन मछली से मिलते हैं। इन मछलियों की उम्र करीब 60 से 100 साल के बीच होती है। ये मछलियां कैस्पियन सागर के दक्षिणी हिस्से में पाई जाती हैं, जहां सबसे कम पॉल्यूशन होता है।

सबसे महंगे अंडे की कीमत
04 / 07

सबसे महंगे अंडे की कीमत

अंडे निकालने की प्रक्रिया बेहद जटिल होने के कारण ही ये इतने महंगे हैं। इन अंडों की कीमत करीब 20 लाख रुपये किलो होती है। इसी वजह से इसे दुनिया का सबसे महंगा फूड माना जाता है।

रईसों का पसंद
05 / 07

रईसों का पसंद

अल्मास कैवियार को सेहत के लिए बेहद चमत्कारी माना जाता है और यही वजह है कि यह रईसों की पसंद बनते जा रहे हैं। हालांकि इसकी कीमत इतनी है कि इसे खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं है।

अल्मास कैवियर के स्वास्थ्य लाभ
06 / 07

अल्मास कैवियर के स्वास्थ्य लाभ

अल्मास कैवियार से याददाश्त तेज हो सकती है। एंटी-एजिंग गुण स्किन पर चमक ला सकते हैं। इसमें मौजद जिंक, मैग्नीशियम, आयरन और कैल्शियम हड्डियों के लिए वरदान है।

सोने के डिब्बे में होती है बिक्री
07 / 07

सोने के डिब्बे में होती है बिक्री

अल्मास कैवियार को 24 कैरेट सोने के डिब्बे में पैक करके बेचा जाता है। इसका लुक इसकी विलासिता को दर्शाता है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited