सोने के डिब्बे में बिकता है दुनिया का सबसे महंगा अंडा, खरीदने के लिए बेचने पड़ जाएंगे खेत, दाम सुन अंबानियों का भी निकल जाए पसीना

World's Most Expensive Food: दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं जो अपने गुण के अलावा अपनी कीमत के लिए भी जानी जाती है। एक से बढ़कर एक महंगी चीजें इस धरती पर मौजूद हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा फूड कौन सा है? क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे महंगा अंडा कौन सा है?

01 / 07
Share

दुनिया का सबसे महंगा फूड

World's Most Expensive Egg: जब भी सबसे महंगे फूड्स की बात होती है, तो इस खास तरह के अंडे का जिक्र जरूर होता है। इसकी कीमत इतनी है कि कुछ लोग तो ये भी कहते हैं कि ये अंडा नहीं हीरा है। दुनिया के इस सबसे महंगे अंडे का नाम है अल्मास कैवियार। एक अल्मास चम्मच कैवियार की कीमत लाखों रुपये हो सकती है। नीलामी में कीमत करोड़ों तक पहुंच जाती है।

02 / 07
Share

सबसे महंगा अंडा अल्मास कैवियार (Almas Caviar)

अब जानते हैं कि अल्मास कैवियर इतना महंगा क्यों बिकता है। दरअसल इसे कुछ खास और दुर्लभ प्रजाति की मछलियों के अंडाशय से निकाले जाते हैं।

03 / 07
Share

सबसे महंगा कैवियार

सबसे महंगे अल्मास कैवियार ईरान की अल्बिनो स्टर्जन मछली से मिलते हैं। इन मछलियों की उम्र करीब 60 से 100 साल के बीच होती है। ये मछलियां कैस्पियन सागर के दक्षिणी हिस्से में पाई जाती हैं, जहां सबसे कम पॉल्यूशन होता है।

04 / 07
Share

सबसे महंगे अंडे की कीमत

अंडे निकालने की प्रक्रिया बेहद जटिल होने के कारण ही ये इतने महंगे हैं। इन अंडों की कीमत करीब 20 लाख रुपये किलो होती है। इसी वजह से इसे दुनिया का सबसे महंगा फूड माना जाता है।

05 / 07
Share

रईसों का पसंद

अल्मास कैवियार को सेहत के लिए बेहद चमत्कारी माना जाता है और यही वजह है कि यह रईसों की पसंद बनते जा रहे हैं। हालांकि इसकी कीमत इतनी है कि इसे खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं है।

06 / 07
Share

अल्मास कैवियर के स्वास्थ्य लाभ

अल्मास कैवियार से याददाश्त तेज हो सकती है। एंटी-एजिंग गुण स्किन पर चमक ला सकते हैं। इसमें मौजद जिंक, मैग्नीशियम, आयरन और कैल्शियम हड्डियों के लिए वरदान है।

07 / 07
Share

सोने के डिब्बे में होती है बिक्री

अल्मास कैवियार को 24 कैरेट सोने के डिब्बे में पैक करके बेचा जाता है। इसका लुक इसकी विलासिता को दर्शाता है।