अंबानी - अडानी नहीं, इस शख्स के पास है दुनिया का सबसे महंगा घोड़ा, कीमत इतनी कि खरीद ले आधा एंटीलिया

भारत हमेशा से अपने शाही अंदाज के लिए दुनिया भर में चर्चित रहा है। तभी तो सदियों से इस देश को लूटने के ना जाने कितने प्रयास हुए। बात लग्जरी की करें तो भारत में अंबानियों की शान पूरी दुनिया देख चुकी है। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) दुनिया के दूसरे सबसे आलीशान घर एंटीलिया (Antillia) में रहते हैं।

01 / 07
Share

दुनिया का सबसे महंगा घोड़ा

मुकेश अंबानी के एंटीलिया की कीमत करीब 11 हजार करोड़ रुपये बताई जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी धरती पर एक घोड़ा है जिसकी कीमत इतनी है कि आप आधा एंटीलिया खरीद सकते हैं। यह घोड़ा अंबानी या अडानी जैसे धनकुबेर के पास नहीं है। आइए जानते हैं कौन है दुनिया के सबसे महंगे घोड़े का मालिक और कितनी है इसकी कीमत:

02 / 07
Share

फुसैची पेगासस (Fusaichi Pegasus)

दुनिया का सबसे महंगा घोड़ा है फुसैची पेगासस (Fusaichi Pegasus)। यह अमेरिकन नस्ल का घोड़ा है।

03 / 07
Share

खिलाड़ी घोड़ा

रेस में दौड़ने वाले इस घोड़े ने अपने पूरे करियर में 2 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की है।

04 / 07
Share

जापानी अरबपति Fusao Sekiguchi

फुसैची पेगासस को साल 2017 में जापानी अरबपति Fusao Sekiguchi ने 75 मिलियन डॉलर में खरीदा था।

05 / 07
Share

घोड़े की कीमत

75 मिलियन डॉलर करीब 617 करोड़ के बराबर है। ये रकम मुकेश अंबानी के एंटीलिया की कुल लागत के लगभग आधा है।

06 / 07
Share

क्या हो गई है मौत?

इंटरनेट पर कुछ इस तरह की बातें भी लिखी गई हैं कि फुसैची पेगासस का निधन हो चुका है। ऐसा दावा करने वालों ने लिखा है कि 2023 में इसकी मौत हो गई है। हालांकि इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं है।

07 / 07
Share

दूसरा सबसे महंगा घोड़ा किसके पास है?

दुनिया में दूसरे सबसे महंगे घोड़े की कीमत 40 मिलियन डॉलर है। दुबई के शेख शेख मोहम्मद इब्न रशीद अल मकतूम के पास है।