ये है दुनिया का सबसे महंगा जूता, सोने से बना हीरे से सजा, हेलीकॉप्टर से हुई थी डिलीवरी

Most Expensive Shoes in the World: दुनिया में बहुत सी चीजें ऐसी है जिनके बारे में जानकर आपको यकीन ही नहीं होगा। इसी फेहरिस्त में नाम है एक खास जूते का। यह दुनिया का सबसे महंगा जूता है। इस जूते की कीमत इतनी है कि आपको विश्वास ही नहीं होगा। हालांकि वाकई में यह जूता हद से ज्यादा महंगा है।

दुनिया का सबसे महंगा जूता
01 / 06

दुनिया का सबसे महंगा जूता

दुनिया के सबसे महंगे जूते की कीमत जान आप सिर पकड़ लेंगे। यह जूता सोने से बना है और इसमें 30 कैरेट के हीरे जड़े हैं। इस जूते का नाम है मून स्टार शूज(Moon Star Shoes)। आइए जानते हैं क्या है इस जूते की खासियत और आखिर क्यों यह जूता इतना महंगा है। यहां हम इस एक जोड़ी जूते की कीमत भी बताएंगे। इसके साथ ही यह भी बताएंगे कि यह जूता दुनिया का सबसे महंगा जूता क्यों है।और पढ़ें

जूते की बनावट
02 / 06

जूते की बनावट

इस जूते को बुर्ज खलीफा के तर्ज पर बनाया गया है। इसे बनाया है इटली के मशहूर डिजाइनर एंतोनियो विएत्री ने। इस जूते की हील सोने से बनी है और इसके वैंप भी 30 कैरेटे के हीरे से ढका है। जूते में प्लेटिनम का भी इस्तेमाल हुआ है।

जूते की कीमत
03 / 06

जूते की कीमत

अगर आप ये सोच रहे हैं कि इसकी कीमत लाखों में होगी तो आप सरासर गलत हैं। यह जूता एक अरब रुपये से भी ज्यादा का है। साल 2017 में जब यह जूता बना था तब इसकी कीमत 163 करोड़ रुपये थी।

हेलीकॉप्टर से हुई थी डिलीवरी
04 / 06

हेलीकॉप्टर से हुई थी डिलीवरी

यह जूता जितना खास है उतनी ही खास है इ की डिलीवरी की कहानी। दरअसल इस जूते को जिस शख्स ने खरीदा उस तक इसे हेलीकॉप्टर से पहुंचाया गया था। दुनिया के सबसे महंगे जूते के कस्टमर का नाम गुप्त रखा गया है।

दुनिया का दूसरा सबसे महंगा जूता
05 / 06

दुनिया का दूसरा सबसे महंगा जूता

बात करें दुनिया के दूसरे सबसे महंगे जूते की तो वह है पैशन डायमंड शूज (Passion Diamond Shoes)। इसकी कीमत 1.39 अरब रुपये है। इसे बनाया है जदा दुबई और पैशन ज्वेलर्स।

दुनिया का दूसरा सबसे महंगा जूता
06 / 06

दुनिया का दूसरा सबसे महंगा जूता

बात करें दुनिया के दूसरे सबसे महंगे जूते की तो वह है पैशन डायमंड शूज (Passion Diamond Shoes)। इसकी कीमत 1.39 अरब रुपये है। इसे बनाया है जदा दुबई और पैशन ज्वेलर्स।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited