ये है दुनिया का सबसे महंगा जूता, सोने से बना हीरे से सजा, हेलीकॉप्टर से हुई थी डिलीवरी

Most Expensive Shoes in the World: दुनिया में बहुत सी चीजें ऐसी है जिनके बारे में जानकर आपको यकीन ही नहीं होगा। इसी फेहरिस्त में नाम है एक खास जूते का। यह दुनिया का सबसे महंगा जूता है। इस जूते की कीमत इतनी है कि आपको विश्वास ही नहीं होगा। हालांकि वाकई में यह जूता हद से ज्यादा महंगा है।

01 / 06
Share

दुनिया का सबसे महंगा जूता

दुनिया के सबसे महंगे जूते की कीमत जान आप सिर पकड़ लेंगे। यह जूता सोने से बना है और इसमें 30 कैरेट के हीरे जड़े हैं। इस जूते का नाम है मून स्टार शूज(Moon Star Shoes)। आइए जानते हैं क्या है इस जूते की खासियत और आखिर क्यों यह जूता इतना महंगा है। यहां हम इस एक जोड़ी जूते की कीमत भी बताएंगे। इसके साथ ही यह भी बताएंगे कि यह जूता दुनिया का सबसे महंगा जूता क्यों है।

02 / 06
Share

जूते की बनावट

इस जूते को बुर्ज खलीफा के तर्ज पर बनाया गया है। इसे बनाया है इटली के मशहूर डिजाइनर एंतोनियो विएत्री ने। इस जूते की हील सोने से बनी है और इसके वैंप भी 30 कैरेटे के हीरे से ढका है। जूते में प्लेटिनम का भी इस्तेमाल हुआ है।

03 / 06
Share

जूते की कीमत

अगर आप ये सोच रहे हैं कि इसकी कीमत लाखों में होगी तो आप सरासर गलत हैं। यह जूता एक अरब रुपये से भी ज्यादा का है। साल 2017 में जब यह जूता बना था तब इसकी कीमत 163 करोड़ रुपये थी।

04 / 06
Share

हेलीकॉप्टर से हुई थी डिलीवरी

यह जूता जितना खास है उतनी ही खास है इ की डिलीवरी की कहानी। दरअसल इस जूते को जिस शख्स ने खरीदा उस तक इसे हेलीकॉप्टर से पहुंचाया गया था। दुनिया के सबसे महंगे जूते के कस्टमर का नाम गुप्त रखा गया है।

05 / 06
Share

दुनिया का दूसरा सबसे महंगा जूता

बात करें दुनिया के दूसरे सबसे महंगे जूते की तो वह है पैशन डायमंड शूज (Passion Diamond Shoes)। इसकी कीमत 1.39 अरब रुपये है। इसे बनाया है जदा दुबई और पैशन ज्वेलर्स।

06 / 06
Share

दुनिया का दूसरा सबसे महंगा जूता

बात करें दुनिया के दूसरे सबसे महंगे जूते की तो वह है पैशन डायमंड शूज (Passion Diamond Shoes)। इसकी कीमत 1.39 अरब रुपये है। इसे बनाया है जदा दुबई और पैशन ज्वेलर्स।