ये है दुनिया की सबसे पुरानी मिठाई, रामायण में है जिक्र, CM योगी आदित्यनाथ को भी है खूब पसंद

World's Oldest Sweet: भारत सांस्कृतिक तौर पर बेहद समृद्ध देश है। यहां की लोक कलाएं, परंपरा और खान-पान पूरी दुनिया में मशहूर है। भारत जितना विशाल है उतना ही ज्यादा विविधताओं से भरा देश भी है। भारतीय व्यंजनों में इस्तेमाल होने वाले यहां के मसाले दुनिया भर में अपना स्वाद बिखेरते हैं। मसालेदार भोजन के साथ ही यहां की मिठाइयां भी वर्ल्ड फेमस हैं।

01 / 06
Share

दुनिया की सबसे पुरानी मिठाई

Oldest Sweet: भारत में मिठाइयों की जब भी बात होती है तो हमारे जहन में सबसे पहले लड्डू, जलेबी और रसगुल्ले का नाम आता है। वहीं दूसरे देशों के मीठे पकवान भी काफी पॉपुलर हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया की सबसे पुरानी मिठाई कौन सी है। आपको बता दें कि यह मिठाई इतनी पुरानी है कि इसका जिक्र रामायण में भी किया गया है।

02 / 06
Share

जलेबी या बूंदी?

लोग अकसर इंटरनेट पर इस सवाल का जवाब तलाशते हैं कि दुनिया की सबसे पुरानी मिठाई कौन सी है। उनके सामने जवाब के तौर पर जलेबी से लेकर बू्ंदी तक के नाम आते हैं।

03 / 06
Share

गलत जवाब है जलेबी?

ज्यादातर इंटरनेट यूजर्स यही समझते हैं कि दुनिया की सबसे प्राचीन मिठाई जलेबी है। जलेबी का प्राचीनतम ईरानी सभ्यताओं के इतिहास में भी है।

04 / 06
Share

सबसे पुरानी मिठाई है खीर

हालांकि सही जवाब कुछ और है। आपको बता दें कि दुनिया की सबसे पुरानी मिठाई खीर है। इसका जिक्र रामायण में भी है। रामायण के मुताबिक राजा दशरथ की तीनों पत्नियों को अग्नि देव ने खीर दिया था जिसके बाद वह गर्भवती हुई थीं।

05 / 06
Share

दूध और चावल

खीर को इसलिए भी सबसे प्राचीन माना जा सकता है क्यों कि इसमें दूध और चावल जैसी जिन चीजों का इस्तेमाल होता है वह भी काफी पुरानी हैं।

06 / 06
Share

यूपी वाले खूब खाते हैं खीर

बात यूपी की करें तो देश के इस राज्य को मिठाइयों का प्रदेश भी कहा जाता है। यूपी में खूब खीर खाई जाती है। यहां लगभग हर शुभ काम में खीर बनती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी खीर काफी पसंद है।