सीता बन स्टेज पर छा जाती थीं निकिता, बनीं फेमिना मिस इंडिया 2024, अब खुली बॉलीवुड की राहें

मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम किया है। बेहद कम लोग जानते हैं कि निकिता न सिर्फ एक अच्छी अदाकारा बल्कि लेखिका भी हैं। उन्होंने उज्जैन के मंच पर होने वाले श्रीरामलीला में माता सीता का किरदार भी निभाया है। निकिता पोरवाल ने सिर्फ अपने परिवार ही नहीं, देश को गौरवान्वित किया है। आज हम आपको निकिता पोरवाल के बारे में और जानकारी देंगे।

कौन हैं फेमिना मिस इंडिया 2024 निकिता पोरवाल
01 / 08

कौन हैं फेमिना मिस इंडिया 2024 निकिता पोरवाल?

फेमिना मिस इंडिया 2024 का ताज निकिता पोरवाल ने अपने नाम किया है। निकिता एक फिल्म एक्ट्रेस बनने का सपना लेकर अपने शहर उज्जैन से मुंबई शिफ्ट हुई थीं, आज उनके मुंबई आने के इसी फैसले पर पूरा देश को गर्व कर रहा है। लेकिन शायद ही किसी को इस बात की जानकारी हो कि निकिता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत उज्जैन से ही कर दी थी। वो उज्जैन के मंच पर माता सीता का किरदार निभा चुकी हैं। बता दें कि मुंबई में हुए फेमिना मिस इंडिया 2024 की प्रतियोगिता में निकिता पोरवाल को विजेता का ताज फेमिना मिस इंडिया 2023 की विनर रह चुकी नंदिनी गुप्ता ने पहनाया। अब निकिता पोरवाल मिस वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। आइए आपको बताते हैं कि निकिता पोरवाल कौन हैं। उनके परिवार में कौन-कौन हैं? निकिता पोरवाल की पढ़ाई, शौक और सपना क्या है?और पढ़ें

निकिता के पेरेंट्स और पढ़ाई
02 / 08

निकिता के पेरेंट्स और पढ़ाई

उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल एक पेट्रो-केमिकल व्यवसायी अशोक पोरवाल की बेटी हैं। मम्मी-पापा की लाडली और मिस इंडिया बन चुकी निकिता पोरवाल ने अपने ग्रेजुएशन की डिग्री बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग में ली है। ग्रेजुएशन डिग्री में भी ड्रामा उनकी स्पेशालिटी रही। वैसे निकिता के शौक की बात करें तो उन्हें पढ़ने, लिखने, पेंटिंग और फिल्मे देखने का शौक है।और पढ़ें

फिल्मी सफर की शुरुआत
03 / 08

फिल्मी सफर की शुरुआत

निकिता पोरवाल ने महज 18 साल की उम्र में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत कर दी थी। इतनी सी उम्र में ही वो एक टीवी शो की होस्ट बन गई थीं। मजे की बात है कि निकिता एक कमाल की लेखिका भी हैं। उन्होंने कई सारी नेशनल और इंटरनेशनल स्टेज के लिए ड्रामा लिखा है, जिसमें 250 पन्नों की कृष्ण लीला भी शामिल है।

मां सीता बनती थीं निकिता
04 / 08

मां सीता बनती थीं निकिता

मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 निकिता पोरवाल उज्जैन के मंच पर माता सीता का किरदार भी निभा चुकी हैं। साल 2022 की श्री रामलीला में उन्होंने मां सीता का रोल प्ले किया था, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है।

मनमोहक रूप
05 / 08

मनमोहक रूप

लाल साड़ी, चेहरे पर सादगी, ह्लकी मुस्कान लिए माता सीता के अवतार में निकिता पोरवाल ने लोगों का मन जीत लिया है। निकिता का ये रूप इस बात का सबूत है कि वो कितनी टैलेंटेड आर्टिस्ट हैं।

मोहिनी बनीं निकिता
06 / 08

मोहिनी बनीं निकिता

इतना ही नहीं, निकिता पोरवाल मोहिनी का किरदार भी प्ले कर चुकी हैं। मोहिनी भगवान विष्णु का एकमात्र स्त्री अवतार है। मोहिनी के रूप में भी फेमिना मिस इंडिया निकिता बला सी खूबसूरत लग रही हैं।

निकिता की फिल्म
07 / 08

निकिता की फिल्म

शायद ही आपको इस बात की जानकारी हो कि निकिता पोरवाल फेमिना मिस इंडिया 2024 की विनर बनने से पहले एक फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। उनकी आने वाली फिल्म इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में है। वहीं, निकिता की हालिया फिल्म का ट्रेलर जरूर रिलीज हो चुका है, जो उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर निकिता के फैंस
08 / 08

सोशल मीडिया पर निकिता के फैंस

हैरानी की बात है कि फेमिना मिस इंडिया 2024 निकिता पोरवाल सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। फेमिना मिस इंडिया का ताज जीतने से पहले इंस्टाग्राम पर उनके महज 5 हजार फॉलोअर्स मौजद थें, वहीं अब रातों रात 15 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। कम उम्र में ही निकिता की मेहनत अब रंग लाई है और रातों रात निकिता सोशल मीडिया ही नहीं पूरे देश की धड़कन बन गई हैं और उन्हें हर कोई जानने लगा है। निकिता पोरवाल का ये सफर हजारों लड़कियों के लिए प्रेरणा बन रहा है।और पढ़ें

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited