बच्चों को IAS PCS बनने के लिए करते हैं मोटिवेट, खुद किन की बातों से मोटिवेट होते हैं विकास दिव्यकीर्ति

Dr. Vikas Divyakirti: डॉ. विकास दिव्यकीर्ति किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह देश के जाने-माने यूपीएससी ट्यूटर्स में शुमार हैं। इसके साथ ही वह लेखक और मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। सिविल सर्विस की नौकरी छोड़ बच्चों को पढ़ाने और प्रेरित करने वाले विकास दिव्यकीर्ति मूल रूप से हरियाणा से हैं। विकास दिव्यकीर्ति बेहद सरल जीवन जीते हैं।

01 / 06
Share

मोटिवेशनल स्पीकर विकास दिव्यकीर्ति

विकास दिव्यकीर्ति ने साल 1999 में 'दृष्टि IAS' कोचिंग क्लास शुरू की और फिर आगे ही बढ़ते गए। आज वह सिविल सर्विस की तैयारी करने वाले छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वह अपने विकास सर की हर बात ध्यान से सुनते हैं। विकास दिव्यकीर्ति बच्चों को मोटिवेट भी करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दूसरों को मोटिवेशन देने वाले विकास दिव्यकीर्ति खुद किन की बातों से मोटिवेट होते हैं?

02 / 06
Share

विकास दिव्यकीर्ति के मोटिवेशन गुरु

विकास दिव्यकीर्ति अपने विचारों के पीछे कई लोगों का हाथ बताते हैं। हालांकि वह सबसे ज्यादा जिस दार्शनिक से प्रभावित हुए वह थे रजनीश ओशो।

03 / 06
Share

रजनीश ओशो

कॉलेज के दिनों में ओशो के विचारों ने उन्हें बहुत प्रभावित किया और वे कुछ वर्षों तक नास्तिकता के भी अनुयायी रहे। हालांकि विकास अब अज्ञेयवादी हैं।

04 / 06
Share

अज्ञेयवादी विकास

अज्ञेयवादी वह होता है जो ईश्वर को लेकर कुछ नहीं कहता ना महसूस करता है। उनके माता-पिता आर्य समाज के अनुयायी हैं। उनकी पत्नी सनातन धर्म का पालन करती हैं।

05 / 06
Share

विकास दिव्यकीर्ति की जीवनशैली

रजनीश ओशो की तमाम बातें विकास दिव्यकीर्ति को जागृत भी करती रही हैं और प्रभावित भी। विकास दिव्यकीर्ति की जीवनशैली में ओशो का दर्शन झलकता भी है।

06 / 06
Share

मार्क्स और मैक्स

ओशो के अलावा वह कार्ल मार्क्स और मैक्स वेबर के विचारों के भी प्रभाव में रहे। इन दार्शनिकों ने उनके मन मस्तिक पर गहरी छाप छोड़ी है।