ऐसे ही नहीं बनीं ये दुनिया की सबसे महंगी पेंटिंग्स, कला के यूं भी हैं कद्रदान, करोड़ों खर्च कर भी नहीं बताया अपना नाम
आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ पेंटिंग्स ऐसी भी हैं जिनकी कीमत कई छोटे देशों की जीडीपी से भी अधिक है। इन पेंटिंग्स को खरीदना तो क्या सामने से देखना भी हर किसी के बस की बात नहीं है। इन सारी पेंटिंग्स के बनने के पीछे बेहद रोचक किस्से हैं।

दुनिया की 7 सबसे महंगी पेंटिंग्स
हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया की सात सबसे महंगी पेंटिंग्स के बारे में। जानिए इन पेंटिंग्स की क्या कीमत है और फिलहाल ये किसके पास हैं। आगे बढ़ने से पहले जान लीजिए कि ये पेंटिंग्स इतनी महंगी हैं कि अंबानी और अडानी जैसे बड़े धनकुबेर भी खरीदने से पहले 10 बार जरूर सोचेंगे। वैसे इसी के साथ ही जाहिर है कि दुनिया में कला के कद्रदानों की कोई कमी नहीं है। अगर किसी के हाथ में हुनर है तो उसकी तारीफ के लिए खर्चने वाले भी जिगरा दिखा ही देते हैं। तो देखें ये पेंटिंग्स और सोचें कि ये आपको जीने का क्या नजरिया सिखाती हैं।

सेल्वाटोर मंडी
Salvator Mundi दुनिया की सबसे महंगी पेंटिंग है। इसे बनाया था लियोनार्डो दा विंसी ने। 2017 में यह पेंटिंग 450.3 मिलियन डॉलर में बिकी थी। इसे खरीदने वाले की पहचान गोपनीय है।

इंटरचेंज
दूसरे पायदान पर है इंटरचेंज। इस पेंटिंग को 1955 में विलेम डी कूनिंग ने बनाया था। साल 2015 में हेज के अरबपति केनेथ सी ग्रिफिन ने 300 मिलियन डॉलर में खरीदा था।

द कार्ड प्लेयर्स
पॉल सेजान की बनाई इस पेंटिंग का नाम द कार्ड प्लेयर्स है। साल 2011 में कतर की रॉयल फैमिली ने इसे करीब 275 मिलियन डॉलर में खरीदा था।

नाफी फा इपोइपो (Nafea Faa Ipoipo)
अगले पायदान पर है नाफी फा इपोइपो। 1892 में इस पेंटिंग को बनाया था पॉल गौगुइन ने। ये पेंटिंग फिलहाल कतर में किसी शख्स के पास है। साल 2015 में यह पेंटिंग 210 मिलियन डॉलर बिकी थी।

नं 17ए
जैकसन पोलॉक की नंबर 17 ए 200 मिलियन डॉलर में बिकी थी। ये पेंटिंग भी हेज के अरबपति केनेथ सी ग्रिफिन के पास ही है।

द स्टैंडर्ड बियरर
दुनिया की छठी सबसे महंगी पेंटिंग रेमब्रैंड की द स्टैंडर्ड बियरर है। यह 198 मिलियन डॉलर में पुर्तगाल के एक म्यूजियम ने खरीदी थी।

No.6 (Violet, Green and Red)
दुनिया की सातवीं सबसे महंगी पेंटिंग है No.6 (Violet, Green and Red)। इसे बनाया था मार्क रोथको ने। 186 करोड़ में इस पेंटिंग को खरीदा था रूस के दिमित्री रिबोलोलेव ने।

रात में भिगोकर रखें फिर सुबह उठकर खा लें ये देसी चीज, पेट की झूलती चर्बी होने लगेगी कम

प्रभसिमरन सिंह ने रच दिया इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी

Bael: भारत के किस राज्य में होता है सबसे ज्यादा बेल? ये 5 राज्य करते हैं 99% उत्पादन

IPL 2025 में मोहम्मद शमी का खास रिकॉर्ड, बने युनिक गेंदबाज

Lucknow-Kanpur Expressway: गले मिलने को तैयार मैनचेस्टर-राजधानी, खुलने वाला है 63KM लंबा एक्सप्रेसवे; 120 की रफ्तार भागेंगी गाड़ियां

धर्मेंद्र के लाडले सनी देओल को दीपिल कुमार ने अनोखे अंदाज में दिया था आशीर्वाद, खुश हो गए थे 'लाहौर 1947' एक्टर

मुंबई में ED के दफ्तर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद

फेयरवेल के दौरान प्रोफेसर साहब ने किया ऐसा डांस, देखकर दंग रह गए सारे स्टूडेंट्स, कहा - सर ने तो प्रभुदेवा की याद दिला दी

LOC पर पाकिस्तान की नापाक हरकत, फिर किया सीजफायर का उल्लंघन; इंडियन आर्मी ने भी दिया करारा जवाब

Ghaziabad Fire: कार शोरूम में लगी भयंकर आग, 5 नई गाड़ियां जलकर राख
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited