सुबह उठते ही ये दो ड्रिंक जरूर पी लेते हैं बाबा रामदेव, नाश्ते में खाते हैं बस ये एक गोल चीज, सालों से कर रहे ऐसा
Swami Ramdev Fitness: योग गुरु बाबा रामदेव 60 वर्ष के होने वाले हैं। लेकिन उनकी फुर्ती और फिटनेस देखकर कोई भी ये शायद ही बता पाए कि उनकी सही उम्र क्या है। स्वामी रामदेव अपनी फिटनेस का राज योग और सधी हुई जीवनशैली को बताते हैं। बाबा रामदेव सुबह जल्दी उठ जाते हैं और ध्यान, योग और दौड़ से अपने दिन की शुरुआत करते हैं।

बाबा रामदेव की सुबह
Baba Ramdev Morning Routine: स्वामी रामदेव आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने पूरे विश्व में भारतीय योग को खास मुकाम तक पहुंचाया है। बाबा रामदेव के खुद अपने जीवन में भी योग का बड़ा महत्व है। कोई ऐसा दिन नहीं बीतता जब रामदेव का दिन योग के साथ ना शुरू हो। योग साधना के अलावा स्वामी रामदेव अपनी डाइट का भी खूब ध्यान रखते हैं।

सूर्योदय से पहले छोड़ देते हैं बिस्तर
स्वामी रामदेव रोज सुबह 3.30 पर उठ जाते हैं। सुबह उठते ही वह दो गिलास गरम पानी पीते हैं। रामदेव दूसरों को भी दिन की शुरुआत गर्म पानी से करने की सलाह देते हैं।

दो खास ड्रिंक
रामदेव सुबह दो तरह के खास ड्रिंक भी पीते हैं। उन्होंने खुद कई बार बताया है कि वह रोजाना सुबह आंवले और एलोवेरा का जूस जरूर पीते हैं। स्वामी रामदेव इन दो ड्रिंक्स को अपनी दिनभर की ऊर्जा का स्रोत बताते हैं।

ध्यान, योग और दौड़
इन दोनों खास ड्रिंक्स को पीने के बाद स्वामी रामदेव फ्रेश होते हैं और फिर ध्यान और योग करते हैं। वह रोजाना सुबह करीब 1 किलोमीटर दौड़ लगाते हुए ही योग शिविरों तक पहुंचते हैं।

स्वामी रामदेव का नाश्ता
बाबा रामदेव ने सालों से अन्न नहीं खाया है। वह बताते हैं कि उनका नाश्ता बेहद सरल है। योग गुरु रामदेव नाश्ते में सिर्फ एक सेब खाते हैं।

रोज बस 30 मिनट कर लें ये जापानी वॉक, वजन कंट्रोल के लिए नहीं पड़ेगी डाइटिंग-एक्सरसाइज की जरूरत, हमेशा रहेंगे फिट

K2 चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला कौन थीं, KBC में पूछा गया 5 करोड़ का सवाल

IAS बनने के लिए कितने घंटे पढ़ना चाहिए, डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने बता दिया

प्यार, समझ और तकरार: इन 4 किताबों में झलकता पति-पत्नी का रिश्ता

सालभर बाजार में मौजूद रहता है ये पीला फल, कब्ज और गैस का है दुश्मन, डाइजेशन बना देता है मशीन

कल का मौसम 02 June 2025 : तबाही लाने को बादल तैयार! भारी बारिश के साथ आएगा तूफान; ठनका-ओलावृष्टि का अलर्ट

GST Collection: मई में कुल जीएसटी संग्रह 2.01 लाख करोड़ रुपये के पार, 16.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई दर्ज

घूम आएं इस छोटे लेकिन अद्भुत हिमालयी देश, थंडर ड्रैगन की भूमि के नाम से जाता है जाना

ENG vs WI Live, ENG बनाम WI लाइव क्रिकेट स्कोर: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही है इंग्लैंड

कौन हैं एयर मार्शल मनीष खन्ना? बनाए गए वायुसेना की दक्षिणी कमान के कमांडिंग-इन-चीफ
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited