20 कोच वाली देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, कल इस रूट पर भरेगी फर्राटा

देश में अभी 8 से 16 कोच वाली वंदे भारत कई रूट्स पर चल रही हैं। हालांकि, भारतीय रेलवे अब 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ाने की तैयारी कर रहा है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रेलवे मंत्रालय कल यानी 9 अगस्त को मुंबई से अहमदाबाद के बीच देश की पहली 20 कोच वाली वंदे भारत का ट्रायल करने जा रहा है। अभी इस रूट पर 16 कोच वाली वंदे भारत ही चलती है।

पहली बार होंगे 20 कोच
01 / 07

पहली बार होंगे 20 कोच

अभी तक बड़े शहरों के बीच 16 कोच वाली और छोटे शहरों के बीच 8 कोच वाली वंदे भारत चलती है, लेकिन अब पहली बार 20 कोच वाली वंदे भारत चलाने की तैयारी हो रही है।

होगा ये रूट
02 / 07

होगा ये रूट

20 कोच वाली वंदे भारत का रूट मुंबई से अहमदाबाद के बीच होगा। अभी इस रूट पर 16 कोच की वंदे भारत चलती है।

ये होगी टाइमिंग
03 / 07

ये होगी टाइमिंग

20 कोच वाली देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार को सुबह 7 बजे अहमदाबाद से शुरू होगी, जो दोपहर 12:15 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। इस सफर में 5 घंटे से अधिक समय लगेगा।

हाईस्पीड पर होगा ट्रायल
04 / 07

हाईस्पीड पर होगा ट्रायल

भारतीय रेलवे देश की पहली 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल 130 किमी प्रति घंटे की हाईस्पीड पर करेगा।

ट्रायल के लिए मिली मंजूरी
05 / 07

ट्रायल के लिए मिली मंजूरी

मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने जा रही 20 कोच वाली वंदे भारत के लिए रेल मंत्रालय के रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेश से ट्रायल की मंजूरी मिल गई है।

सुरक्षा का रखा जाएगा विशेष ध्यान
06 / 07

सुरक्षा का रखा जाएगा विशेष ध्यान

इस दौरान रेलवे ट्रैक की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। सभी एलसी गेट, अतिक्रमण वाले और टूटी व गायब बैरिकेडिंग पर आरपीएफ जवानों की तैनाती होगी।

इसी रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर
07 / 07

इसी रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर

आने वाले समय में मुंबई से अहमदाबाद के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भी चलाने की तैयारी की जा रही है। इसका ट्रायल भी जल्द ही हो सकता है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited