ब्रिटेन में हो गया '400 पार', ऋषि सुनक की करारी हार...जीत गया कारीगर का बेटा

B​ritain Elections: ब्रिटेन के आम चुनाव में 14 साल बाद लेबर पार्टी सत्ता में वापसी करती हुई दिख रही है। यहां 4 जुलाई को हुई वोटिंग की मतगणना अब तक जारी है। अबतक के नतीजों में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को करारी हार मिलती दिख रही है। 650 में से 641 सीटों पर नतीजों का ऐलान किया जा चुका है। इसमें लेबर पार्टी 410 सीटें जीत चुकी है। जबकि कंजर्वेटि पार्टी को अभी तक सिर्फ 119 सीटें ही मिल पाई हैं।

14 साल बाद होगी वापसी
01 / 09

​14 साल बाद होगी वापसी

ब्रिटेन की सत्ता में 14 साल बाद लेबर पार्टी की सत्ता में वापसी होने जा रही है। अभी तक यहां कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार थी। ऋषि सुनक भी इसी पार्टी से हैं।

ऋषि सुनक की करारी हार
02 / 09

​ऋषि सुनक की करारी हार​

​ब्रिटेन के आम चुनाव में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की करारी हार हुई है। अभी तक के नतीजों में उनकी पार्टी 650 में से सिर्फ 119 सीटें ही जीत पाई है।

सुनक ने स्वीकार की हार
03 / 09

​सुनक ने स्वीकार की हार​

चुनाव के नतीजों को देखते हुए ऋषि सुनक ने अपनी हार को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने लेबर पार्टी के कीर स्टारमर को जीत की बधाई भी दी है।

लंदन जाकर करेंगे समीक्षा
04 / 09

​लंदन जाकर करेंगे समीक्षा​

भारतवंशी ऋषि सुनक ने कहा है कि चुनाव में हार के लिए उन्हें खेद है। वह लंदन जाकर हार की समीक्षा करेंगे।

पिछले चुनाव में ऐसा रहा था रिजल्ट
05 / 09

​पिछले चुनाव में ऐसा रहा था रिजल्ट​

ब्रिटेन में 2019 में हुए आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी 365 सीटों पर जीती थी वहीं लेबर पार्टी ने 202 सीट जीती थीं।

कौन हैं कीर स्टारमर
06 / 09

​कौन हैं कीर स्टारमर

2020 में कीर स्टारमर को लेबर पार्टी का नेतृत्व सौंपा गया था। बीते चार सालों में पार्टी का नेतृत्व करते हुए उसे सत्ता के शिखर तक ले गए हैं। 61 साल के किएर को लेबर पार्टी का जब नेता चुना गया था तो पार्टी में उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था।

गरीबी में बीता बचपन
07 / 09

​गरीबी में बीता बचपन​

कीर स्टारमर साधारण परिवार से आते हैं। उनकी मां ब्रिटेन के मुफ्त स्वास्थ्य सेवा नेशनल हेल्थ सर्विस में काम करती थीं। जबकि इनके पिता कारीगर थे।

कानून की पढ़ाई की
08 / 09

​कानून की पढ़ाई की​

कीर स्टारमर ने कानून की पढ़ाई की है। बैरिस्टर के रूप में किएर ने देश के कई हाई प्रोफाइल एवं गंभीर मामलों को देखा है।

अब बनेंगे प्रधानमंत्री
09 / 09

अब बनेंगे प्रधानमंत्री

ब्रिटेन की सत्ता में लेबर पार्टी की वापसी हो रही है। अपनी अगुवाई और नेतृत्व से पार्टी को सत्ता में लाने वाले कीर स्टार्मर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited