माता-पिता और पत्नी के साथ रामलला के दर पर केजरीवाल, भगवंत मान के साथ लिया आशीर्वाद

सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दोनों अपने-अपने परिवारों के साथ अयोध्या पहुंचे और भगवान राम का आशीर्वाद लिया। दोनों नेताओं ने एक घंटे से ज्यादा का समय राम मंदिर में बिताया। जहां केजरीवाल और भगवंत मान ने पूजा अर्चना की।

01 / 07
Share

परिवार के साथ दोनों सीएम

भगवान राम लला का दर्शन करने जब आप मुखिया अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान पहुंचे तो उनके साथ उनकी पत्नी भी साथी थीं। अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और भगवंत मान ने अपनी पत्‍नी गुरप्रीत कौर के साथ रामलला के दर्शन किए।

02 / 07
Share

दोनों सीएम के साथ परिवार

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान अपने परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ राम जन्मभूमि में श्री रामलला के दर्शन किए। दोनों ने राम मंदिर में करीब सवा घंटा बिताया।

03 / 07
Share

केजरीवाल की मां भी थीं साथ

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ अयोध्या दौरे के दौरान उनकी मां गीता देवी भी साथ थीं। उन्होंने भी भगवान रामलाल के दर्शन किए।

04 / 07
Share

भगवंत मान की प्रार्थना

​पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भगवान राम के दर्शन के बाद कहा कि भारत कई धार्मिक आस्थाओं का देश है, हम सभी त्योहार एक साथ मनाते हैं। राम मंदिर में हमने देश में शांति और भाईचारे के लिए प्रार्थना की है।​

05 / 07
Share

आज दोपहर पहुंचे थे अयोध्या

केजरीवाल व मान दोपहर करीब दो बजे अयोध्या हवाई अड्डे पहुंचे। दोनों नेताओं ने हवाई अड्डे पर एकत्र मीडियाकर्मियों से कोई बात नहीं की और राम जन्मभूमि की ओर चले गए।

06 / 07
Share

दर्शन के बाद क्या बोले केजरीवाल

दर्शन के बाद अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्‍स' पर अपने एक पोस्‍ट में कहा- ''माता-पिता और अपनी धर्मपत्नी के साथ आज अयोध्या जी पहुंचकर श्रीराम मंदिर में रामलला जी के दिव्य दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।''

07 / 07
Share

चंपत राय ने किया स्वागत

AAP नेता वीआईपी मार्ग से राम जन्मभूमि पहुंचे, जहां राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अन्य सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राय केजरीवाल और मान को राम मंदिर के गर्भगृह तक ले गए जहां दोनों मुख्यमंत्रियों ने दर्शन किए।