हाथरस कांड के बाद सुर्खियों में बाबा भोले, जानें इससे पहले कौन-कौन से बाबा रहे विवादों में?
यूपी के हाथरस में भगदड़ के कारण कई लोगों की मौत हो गई। ये भगदड़ नारायण साकार हरि के सत्संग में मची थी। जिसके चलते वो विवादों में आ गए हैं। उनका संत्संग हाथरस के फुलरई गांव में आयोजित किया गया था। अब बाबा नारायण साकार हरि विवादों में फंस गए हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी बाबा पर विवाद पनपा हो, इससे पहले भी कई बाबा विवादों में रहे हैं। चलिए आज उन बाबाओं पर एक नजर डालते हैं...

बाबा भोले
यूपी के हाथरस में भगदड़ के कारण कई लोगों की मौत हो गई। ये भगदड़ नारायण साकार हरि के सत्संग में मची थी। जिसके चलते वो विवादों में आ गए हैं। उनका संत्संग हाथरस के फुलरई गांव में आयोजित किया गया था। अब बाबा नारायण साकार हरि विवादों में फंस गए हैं। अब पुलिस भी उनकी तलाश कर रही है।

निर्मल बाबा
निर्मल बाबा अपने प्रवचन में जिस तरह की सलाह देते थे उसके लिए भी उन्होंने खासी सुर्खियां बटोरीं है। ऐसे ही एक डायबीटिज पेशेंट को निर्मल बाबा ने खीर खाने की सलाह दी थी जिसके बाद भक्त ने आरोप लगाया था कि खीर खाने से उसका ब्लड शुगर बढ़ गया और तबीयत बिगड़ गई। इस आरोप में निर्मल बाबा को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा भी निर्मल बाबा के खिलाफ देश-विदेश में धोखाधड़ी की कई शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं।

गुरमीत राम रहीम
गुरमीत राम रहीम जिसे साल 2017 में रेप केस में सजा सुनाई गई थी तभी से वो रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है और कई बार पैरोल पर बाहर आते रहते है। राम रहीम पर आरोप लगाया गया था कि आश्रम में साधुओं की जबरन नसबंदी की जा रही थी। 2002 में राम रहीम के आश्रम में साध्वियों के यौन शोषण के भी आरोप लगे थे। ऐसे कई आरोपों के चलते राम रहीम ने खासी चर्चाएं बटोरीं थी। राम रहीम के फॉलोअर इतने थे कि जब उसकी गिरफ्तारी हुई तो पंचकूला में दंगे भड़क गए थे। जिसमें 38 लोगों की मौत हो गई थी।

राधे मां
सुखविंदर कौर ( राधे मां) भी खूब विवादों में फंसी है। 17 साल की उम्र में शादी करने के बाद राधे मां ने अध्यात्म की ओर रुख कर लिया था। उन्हें राधे मां नाम होशियारपुर के रामदीन दास से मिला था। शुरुआत में उन्होंने पंजाब में अपना दरबार लगाना शुरू किया था। फिर समय के साथ वो प्रसिद्ध हुई और उन्होंने मुंबई में अपना दरबार लगाना शुरू कर दिया। साल 2015 में राधे मां की मिनी स्कर्ट में फोटो वायरल हुई थी। भक्तों ने ही इस फोटो के आधार पर उनके खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। राधे मां पर मुंबई में व्यवसायी मनमोहन गुप्ता के बंगले पर कब्जा करने का भी आरोप लगाया गया था। कई बार राधे मां अपने सत्संग के तरीके को लेकर भी खासी चर्चाओं में रहीं है।

धीरेंद्र शास्त्री
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री भी आए दिन अंधविश्वास फैलाने के आरोपों से घिरे रहते हैं। उनपर आरोप लगाए जाते हैं कि वो चमत्कार के नाम पर लोगों को गुमराह करते हैं। वहीं, धीरेंद्र शास्त्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तर्ज पर भारत को हिंदूराष्ट्र बनाने की बात कही थी। इसे लेकर भी खासा विवाद पनपा था।

सत्य साई बाबा
कई तरह के चमत्कार का दावा करने वाले सत्य साई बाबा अपने जीवन में कई विवादों में भी घिरे है। उनपर यौन शोषण के आरोप भी लगाए गए, हालांकि बाबा ने इस तरह के आरोपों को कभी नहीं माना। वहीं ब्रिटेन के लेबर पार्टी के सांसद टोनी कोलमन और भूतपूर्व ब्रिटिश मंत्री टॉम सैक्रिल ने ये मामला ब्रिटिश संसद में भी उठाया था। उनके जीवनकाल में उनके खिलाफ विदेश में कई केस भी दर्ज किए गए थे।
'भारत का दिल' है ये राज्य, नाम जान झूम उठेंगे आप
Jul 4, 2025

शर्मनाक गेंदबाजी के कारण प्रसिद्ध हुए कृष्णा, नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

यशस्वी ने की दिग्गजों की बराबरी, तोड़ा कोच गौतम गंभीर का रिकॉर्ड

24 साल के जैमी स्मिथ ने तोड़ा 28 साल पुराना रिकॉर्ड

मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड में डाला करियर का बेस्ट स्पेल

हैरी ब्रूक बने 21वीं सदी में सबसे तेज 9 शतक जड़ने वाले इंग्लिश प्लेयर

मोहम्मद सिराज ने बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ बरपाया कहर, कहा-अश्विसनीय है यह पल

IOC की वजह से एशिया कप हॉकी के लिए भारत आ रही पाकिस्तान टीम

IND vs ENG 2nd Test day 3 Highlights: सिराज और आकाशदीप ने फेरा ब्रूक और स्मिथ की मेहनत पर पानी, टीम इंडिया के पास हुई 244 रन की बढ़त

ट्रेन में कितने रुपये में मिलता है खाना? स्टेशन पर क्या है कीमत; रेलवे ने जारी किया स्टैंडर्ड खाने का कंपलीट मेनू

Operation Fair Play: जब पाकिस्तान का हुआ इस्लामीकरण...Pak सेना ने पीएम भुट्टो को सत्ता से कर दिया था बेदखल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited