Bareilly-Mumbai Sleeper Vande Bharat: यूपी से मुंबई जाना बिल्कुल होगा आसान, तीन राज्यों के 12 स्टेशनों पर हाईस्पीड ट्रेन का होगा स्टॉप

Bareilly-Mumbai Sleeper Vande Bharat- भारतीय रेलवे उत्तर प्रदेश के एक और शहर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की कवायत तेज कर दी है। बरेली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। 1600 किलोमीटर लंबी दूरी तय करने के लिए रेलवे जल्द ही यात्रियों को सौगात दे सकता है।

बरेली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस
01 / 07

​बरेली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस​

बरेली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का एक माह तक के लिए ट्रायल और स्पीड ट्रायल जल्द ही शुरू किया जा सकता है। दोनों तरफ से 1600 किलोमीटर दूरी के लिए हाईस्पीड ट्रेन संचालित करने के लिए तारीख निर्धारित किया जा सकता है। उधर, सहारनपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन भी जल्द शुरू किया जा सकता है।और पढ़ें

 मुरादाबाद मंडल की यह पहली स्लीपर वंदे भारत
02 / 07

​मुरादाबाद मंडल की यह पहली स्लीपर वंदे भारत ​

बरेली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस मुरादाबाद मंडल की यह पहली स्लीपर वंदे भारत होगी। मुरादाबाद में वाशिंग लाइन न होने के कारण इस ट्रेन का संचालन बरेली से शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

इस रूट पर चलेगी स्लीपर वंदे भारत
03 / 07

इस रूट पर चलेगी स्लीपर वंदे भारत

बरेली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस बरेली, चंदौसी, अलीगढ़, ग्वालियर, झांसी, बीमा, भोपाल, इटारसी, खंडवा, जलगांव, मनमाड़, मुंबई रूट पर लोगों को सफर का आनंद मिलेगा। रेलवे ने इस रूट पर पड़ने वाले रेल खंडो के मंडल के मुख्यालयों को इस संबंध में लिखा जा चुका है।

सहारनपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस
04 / 07

​सहारनपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस​

बरेली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस और सहारनपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए रूट तय हो चुके हैं। फिलहाल, रेलवे वैकल्पिक रूटों पर भी काम कर रहा है।

कोच फैक्ट्री से आई स्लीपर वंदे भारत
05 / 07

​कोच फैक्ट्री से आई स्लीपर वंदे भारत​

स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का पहला वर्जन कोच फैक्ट्री से ट्रायल के लिए बाहर आया है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि ट्रायल रन पूरा होते ही स्लीपर वंदे भारत रेलवे को सौंपी जा सकती है।

वैकल्पिक रूटों पर चल रहा काम
06 / 07

​वैकल्पिक रूटों पर चल रहा काम ​

सहारनपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस को वाया कानपुर सेंट्रल होते हुए रूट मांगा गया है। लेकिन उत्तर मध्य रेलवे ने ट्रेनों का अधिक दबाव होने का हवाला देकर मना कर दिया। हालांकि, बरेली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए वैकल्पिक रूटों पर काम चल रहा है।

यूपी से मुंबई जाने वाले यात्रियों को होगा लाभ
07 / 07

यूपी से मुंबई जाने वाले यात्रियों को होगा लाभ

बरेली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस को संचालित करने के लिए रेलवे बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन का इंतजार है। इस ट्रेन का संचालन जल्द ही शुरू हो सकता है। इसके चलने से मुंबई से पश्चिमी यूपी आने वाले यात्रियों का खासा फायदा होगा। अभी मुंबई का सफर काफी मुश्किलों भरा है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited