झारखंड का वो Express-way जिसकी खूबसूरती करती है हैरान, लगता है जैसे विदेश पहुंच गए

Ranchi-Jamshedpur Expressway: नए-नए एक्सप्रेस वे ने देश की सूरत ही बदल दी है और कई घंटों का सफर महज कुछ ही घंटे का रह गया है। सड़क नेटवर्क लगातार बढ़ रहा और कुछ एक्सप्रेस-वे ऐसे हैं जिन्हें देखें तो नजर ही नहीं हटती। ये इतने खूबसूरत हैं कि लगता है जैसे आप नई दुनिया में आ गए हों। ऐसा ही एक एक्सप्रेस-वे है रांची-जमशेदपुर एक्सप्रेस-वे। इसके बारे में आपको सबकुछ बता रहे हैं।

01 / 07
Share

शानदार इंजीनियरिंग का नमूना

इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को सावधानीपूर्वक योजना और इंजीनियरिंग उत्कृष्टता से साकार किया गया है। चमचमाती सड़क के दोनों तरफ हर-भर पेड़, हरियाली, शानदार नजारे। ये दृष्य आंखों से उतरते ही नहीं हैं।

02 / 07
Share

​देखते ही बनती है खूबसूरती

रांची-जमशेदपुर एक्सप्रेस-वे की कुछ शानदार तस्वीरें साल 2023 में सामने आई थीं। इस एक्सप्रेस-वे के आसपास की खूबसूरती देखते ही बनती है। बीच में चमचमाती सड़क और दोनों तरफ शानदार हरे-भरे पेड़ और पहाड़। लगता है जैसे कहीं विदेश का नजारा है।

03 / 07
Share

गडकरी ने दिखाईं तस्वीरें

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अगस्त 2023 में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने rsliveIndia के अकाउंट से इसे शेयर किया था और इसकी जमकर तारीफ की थी।

04 / 07
Share

यात्रा प्रेमी रोमांचित

यात्रा प्रेमी भी इसे देख बेहद उत्साहित और रोमांचित हुए। बता दें कि रांची से जमशेदपुर के बीच की दूरी करीब 125 किलोमीटर है। 5 घंटे का सफर सिर्फ दो घंटे का रह जाएगा।

05 / 07
Share

सिर्फ दो घंटे का सफर

इस खास परियोजना से न सिर्फ रांची-जमशेदपुर के बीच की दूरी 2 घंटे रह जाएगी, बल्कि झारखंड के कुछ सबसे मनोरम नजारों का भी खूब दीदार लोग कर पाएंगे।

06 / 07
Share

85 गांवों को लाभ मिलेगा

इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण की लागत 3,843 करोड़ रुपये है। यह एक्सप्रेस-वे पश्चिम बंगाल और ओडिशा को भी झारखंड से जोड़ेगा। इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण से 85 गांवों को लाभ मिलेगा।

07 / 07
Share

​ऐसे सुंदर नजारे नहीं देखे होंगे​

नया एक्सप्रेस से राज्य की प्राकृतिक सुंदरता का नजारा खूब लिया जा सकेगा। हाईवे के किनारे हरी-भरी हरियाली, शानदार पहाड़ियां और सुंदर नजारे यात्रा को एक यादगार अनुभव बनाएंगे।