'27×20 मीटर...' अंतरिक्ष में कुछ ऐसा होगा भारत का घर, यहां रहेंगे बस 3 लोग
अंतरिक्ष में भारत अपना घर बनाने जा रहा है। इस घर का नाम होगा भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS)। योजना के मुताबिक, ISRO 2035 तक अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की योजना बना रहा है। इस स्पेस स्टेशन में अंतरिक्ष यात्रियों के रहने, रिसर्च करने जैसी सभी सुविधाएं मौजूद होंगी। अपना खुद का स्पेस स्टेशन स्थापित करने के बाद भारत अमेरिका, रूस और चीन जैसे देशों की सूची में शामिल हो जाएगा।

अभी अंतरिक्ष में हैं दो स्पेस स्टेशन
अभी अंतरिक्ष में दो स्पेस स्टेशन हैं। पहला है अमेरिका और रूस के सहयोग से बना इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन और दूसरा है चीन का तियांगोंग स्पेस स्टेशन।

भारत होगा तीसरा देश
चीन के बाद भारत ऐसा दूसरा देश होगा, जिसका अंतरिक्ष में खुद का स्पेस स्टेशन होगा। इंटरनेशन स्पेस स्टेशन अमेरिका और रूस जैसे देशों ने मिलकर बनाया है। अंतरिक्ष में स्पेस स्टेशन स्थापित करने वाला भारत तीसरा देश बन जाएगा।

कैसा होगा भारत का स्पेस स्टेशन
भारतीय स्पेस स्टेशन में 5 मॉड्यूल होंगे। इन मॉड्यूल को अंतरिक्ष यात्रियों के रहने, रिसर्च करने और संचार के लिए किया जाएगा।

तीन एस्ट्रोनॉट रहेंगे
भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन को शुरुआत में तीन अंतरिक्ष यात्रियों के रहने के लिए डिजाइन किया जाएगा। हालांकि, बाद में इसकी कैपेसिटी बढ़ाई जाएगी।

फुटबाल के मैदान जैसा होगा स्पेस स्टेशन
भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की लंबाई 27 मीटर और चौड़ाई 20 मीटर होगी। यानी यह फुटबाल के मैदान के चौथाई हिस्से के बराबर होगा। स्पेस स्टेशन का वजन 52 टन होगा।

400km ऊपर होगा स्थापित
भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन को पृथ्वी की कक्षा से 400 किलोमीटर ऊपर स्थापित किया जाएगा। इसमें रिसर्च वर्क के लिए कई तरह के इंटिग्रेटेड रूम होंगे।

पंजाब के लिए एक सीजन में 600 प्लस रन बनाने वाले बल्लेबाज

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin को बंद होने से नहीं रोक पाएंगे मेकर्स, ये 7 कारण बुरी तरह बैठाएंगे मेकर्स का भट्टा

5 दशक बाद पूर्वोत्तर के इस एयरपोर्ट को एक्टिवेट करना जा रहा भारत? बांग्लादेश की बढ़ेगी बेचैनी

GHKKPM 7 Maha Twist: नील को केस से भटकाने की कोशिश करेंगे जीतू काका, रिद्धी की खातिर कानून को ताक पर रखेगी सवि

ये है आलिया भट्ट का पसंदीदा ब्लाउज डिजाइन, आज इस फैशन की वजह भी जान लें, बिना गहनों के भी मिलता है खूबसूरत लुक

UP में दुकान-घर खरीदने वाले हो जाएं होशियार, धोखाधड़ी से बचाने के लिए रेरा ने दी चेतावनी, असली-नकली परियोजना को ऐसे करें चेक

VIDEO: 'आतंकवाद और वार्ता साथ-साथ नहीं...', शहबाज शरीफ को भारत की दो टूक

Delhi Excise Policy: केजरीवाल ने पासपोर्ट के नवीनीकरण के लिए अदालत का किया रुख

मॉनसून में इम्युनिटी मजबूत करने के लिए करें ये काम, बारिश की बूंदें आपको नहीं करेंगी बीमार

Sasaram: शादी में गई 5 साल की मासूम से रेप, पूरे इलाके में हड़कंप
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited