'27×20 मीटर...' अंतरिक्ष में कुछ ऐसा होगा भारत का घर, यहां रहेंगे बस 3 लोग
अंतरिक्ष में भारत अपना घर बनाने जा रहा है। इस घर का नाम होगा भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS)। योजना के मुताबिक, ISRO 2035 तक अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की योजना बना रहा है। इस स्पेस स्टेशन में अंतरिक्ष यात्रियों के रहने, रिसर्च करने जैसी सभी सुविधाएं मौजूद होंगी। अपना खुद का स्पेस स्टेशन स्थापित करने के बाद भारत अमेरिका, रूस और चीन जैसे देशों की सूची में शामिल हो जाएगा।


अभी अंतरिक्ष में हैं दो स्पेस स्टेशन
अभी अंतरिक्ष में दो स्पेस स्टेशन हैं। पहला है अमेरिका और रूस के सहयोग से बना इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन और दूसरा है चीन का तियांगोंग स्पेस स्टेशन।


भारत होगा तीसरा देश
चीन के बाद भारत ऐसा दूसरा देश होगा, जिसका अंतरिक्ष में खुद का स्पेस स्टेशन होगा। इंटरनेशन स्पेस स्टेशन अमेरिका और रूस जैसे देशों ने मिलकर बनाया है। अंतरिक्ष में स्पेस स्टेशन स्थापित करने वाला भारत तीसरा देश बन जाएगा।
कैसा होगा भारत का स्पेस स्टेशन
भारतीय स्पेस स्टेशन में 5 मॉड्यूल होंगे। इन मॉड्यूल को अंतरिक्ष यात्रियों के रहने, रिसर्च करने और संचार के लिए किया जाएगा।
तीन एस्ट्रोनॉट रहेंगे
भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन को शुरुआत में तीन अंतरिक्ष यात्रियों के रहने के लिए डिजाइन किया जाएगा। हालांकि, बाद में इसकी कैपेसिटी बढ़ाई जाएगी।
फुटबाल के मैदान जैसा होगा स्पेस स्टेशन
भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की लंबाई 27 मीटर और चौड़ाई 20 मीटर होगी। यानी यह फुटबाल के मैदान के चौथाई हिस्से के बराबर होगा। स्पेस स्टेशन का वजन 52 टन होगा।
400km ऊपर होगा स्थापित
भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन को पृथ्वी की कक्षा से 400 किलोमीटर ऊपर स्थापित किया जाएगा। इसमें रिसर्च वर्क के लिए कई तरह के इंटिग्रेटेड रूम होंगे।
यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बन गए पहले खिलाड़ी
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में बांग्लादेश का जलवा, WTC में पाई बड़ी उपलब्धि
कब्ज में रोटी खांए या चावल, किससे मिलेगा फायदे और क्या बढ़ाएगा परेशानी, 99% लोगों से हो रही ये भूल
OMG: पूरे साल में जितना खाना खा नहीं पाता इंसान, मात्र 4 दिन में उतना हजम कर जाता है हाथी
कामिंदु मेंडिस ने टेस्ट में रचा इतिहास, कुमार संगकारा भी छूट गए पीछे
Himachal: 'शार्प शूटर' ने उपमुख्यमंत्री और MLA को ही दे दी जान से मारने की धमकी; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
झारखंड में झमाझम बारिश, खदानों से गैस और धुआं निकलने से दहशत; कोयलांचलों की बढ़ी मुश्किलें
क्या पुतिन और ट्रंप के बीच होगी मुलाकात? रूस ने कह दी ऐसी बात कि व्हाइट हाउस को लग सकती है मिर्ची
Akshardham - Operation Vajra Shakti: एनएसजी कमांडो बन बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे अक्षय खन्ना, इस दिन होगी रिलीज
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से बच्ची का अपहरण, मां की गोद से उठा ले गया शातिर; CCTV देख GRP दंग
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited