Bihar Lightning Death Toll: बिहार में वज्रपात का कहर, बिजली गिरने से 22 लोगों की मौत; अलर्ट जारी
बिहार में गुरुवार को भारी बारिश के दौरान वज्रपात से 22 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में दर्जनों लोग वज्रपात से झुलस गए हैं। सीएम नीतीश कुमार ने वज्रपात से लोगों की मौत पर शोक जताया है। इसी के साथ मुआवजे का भी एलान किया है।

मानसून
बिहार में मानसून सक्रिय हो गया है। बारिश के साथ-साथ लगातार वज्रपात की घटनाएं हो रही है। राज्य में बीते 24 घंटे में 22 लोगों की मौत वज्रपात के कारण हो गयी है।इनमें मधुबनी में छह, पटना व औरंगाबाद में चार-चार, सुपौल में दो, जमुई, गया, कैमूर, नालंदा, गोपालगंज और बेगूसराय में एक-एक शामिल हैं। वहीं इस वज्रपात में दर्जनों लोग झुलस गए। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जुलाई महीने में अब तक लगभग 50 लोगों की मौत हुई है। कुल मौत का आकड़ा 100 पहुंचने वाला है। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

बिहार
बिहार में पिछले दो दिनों से मानसून कमजोर पड़ रहा था लेकिन गुरुवार से एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इस कारण क्षेत्र में बारिश के साथ-साथ वज्रपात भी हो रहा है। गुरुवार को भी राजधानी पटना समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अभी लगातार गरज के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना है।

मौसम विभाग
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी पटना समेत कई क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। मौसम विभाग ने किशनगंज और अररिया जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है।

भोजपुर
बता दें, बिहार के भोजपुर में वज्रपात छात्राओं पर कहर बनकर गिरा। गुरुवार को इसके चपेट में आने से 22 छात्राएं घायल हो गयी। घटना के बाद से आरा सदर अस्पताल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जिस समय घटना हुई उस वक्त सभी छात्राएं स्कूल में ही थी। तेज बारिश हो रही थी इसी दौरान वज्रपात हो गया।

किशनगंज
बिहार में बीते 24 घंटे में अधिक बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश किशनगंज जिले में हुई है। इसके अलावे पश्चिम चंपारण, गौनाहा, लौरिया, बेगूसराय, अररिया, सिवान, पटना, सुपौल, रोहतास और लखीसराय में भारी बारिश दर्ज की गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में प्रदेश के तीन जिलों में वज्रपात से 4 लोगों की मौत पर सीएम नीतीश कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने वज्रपात में मारे गए लोगों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपए अनुदान दिए जाने का निर्देश दिया।

पत्नी की बेवफाई ने बना दिया बाग़ी ! UPSC छोड़ शख्स ने खोली चाय की दुकान, नाम रखा '498ए टी कैफे'

हवाई सफर या रोड ट्रैवेल ,कौन सा सफर है सबसे सेफ? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

1 लाख लीटर से भी ज्यादा ईंधन लेकर उड़ते हैं विमान, प्लेन में कहां होता है फ्यूल टैंक?

Top 7 TV Gossips: 'अनुपमा' की एक्ट्रेस के घर हुई मौत, सगाई के बाद अविका गोर ने बताया शादी का प्लान

PM-KISAN की 20वीं किस्त जल्द आने की उम्मीद, ऐसे चेक करें स्टेटस

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के DGCA का बड़ा एक्शन, बोइंग विमानों की सुरक्षा के हर मानक की होगी जांच

43000000000000 रुपये हो सकता है AI प्रोसेसर मार्केट, 2028 तक का अनुमान

आज का मौसम 13 June 2025 : बादल गिराएंगे तापमान! बारिश संग रफ्तार से आएगा तूफान; मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

SBI PO Final Result 2025 Declared: जारी हुआ एसबीआई पीओ का फाइनल रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक

सरकार ने लॉन्च किया ग्रीन स्किल-केंद्रित ईवी ट्रेनिंग प्रोग्राम, शेल इंडिया के साथ की साझेदारी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited