अजब संयोग: रक्षाबंधन पर आज दिखेगा दुर्लभ ब्लू मून, जानिए 2024 में और कब-कब दिखेगा Blue Moon
आज सावन के आखिरी सोमवार और रक्षा बंधन के दिन आसमान में भी अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। नासा के मुताबिक आज 19 अगस्त को नीला चांद जिसे सुपर ब्लू मून (super Blue Moon) कहा जाता है नजर आएगा। चांद का यह नीला रंग आज रात से अगले तीन दिनों तक दिखाई देगा। बता दें कि साल 2024 में तीन बार ब्लू सुपर मून नजर आने वाला है, जिसमें अगला ब्लू मून 17 सितंबर को दिखाई देगा, जिसे हार्वेस्ट मून (Harvest Moon) के रूप में जाना जाता है। दूसरा 17 अक्टूबर को, जिसे हंटर मून (Hunter Moon) कहा जाता है और तीसरा 15 नवंबर पूर्णिमा को दिखाई देगा, जिसे बीवर मून (Beaver Moon) कहा जाता है।

रक्षाबंधन पर दिखेगा ब्लू मून
रक्षा बंधन के त्योहार को राखी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, जो पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल सुपर ब्लू मून राखी के पवित्र त्योहार पर नजर आएगा। जो इस दिन को भारतीयों के लिए और भी खास बनाता है।

धरती के 90% तक करीब रहेगा चांद
आप एक पूर्णिमा या एक सीजन में तीसरी पूर्णिमा को सुपर ब्लू मून कहा जाता है, जब यह पृथ्वी के सबसे नजदीक यानी 90% तक करीब होता है। सुपर ब्लू मून शब्द 1979 में एक प्रमुख ज्योतिषी रिचर्ड नोल द्वारा गढ़ा गया था। बता दें कि कई बार आकाश में बड़ी मात्रा में धुएं के कारण चंद्रमा नीला नजर आता है।

किसे कहते हैं सुपर ब्लू मून ?
आपएक पूर्णिमा या एक सीजन में तीसरी पूर्णिमा को सुपर ब्लू मून कहा जाता है, जब यह पृथ्वी के सबसे नजदीक यानी 90% तक करीब होता है। सुपर ब्लू मून शब्द 1979 में एक प्रमुख ज्योतिषी रिचर्ड नोल द्वारा गढ़ा गया था। बता दें कि कई बार आकाश में बड़ी मात्रा में धुएं के कारण चंद्रमा नीला नजर आता है।

इस दिन 14% बड़ा होता है चांद
पूर्णिमा पर सुपरमून 30 प्रतिशत तक ज्यादा चमकीला और 14 प्रतिशत तक बड़ा होगा। इस सुपर ब्लू मून के दौरान चंद्रमा का 98% भाग सूरज की रोशनी से प्रकाशित होता है, जो लगातार धीरे-धीरे बढ़कर 99 और 100 प्रतिशत हो जाएगा।

कैसे देखें ब्लू मून ?
सुपरमून के दौरान चांद पृथ्वी से लगभग 225,288 मील दूर होगा। नीले चंद्रमा को देखने के लिए किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं होती है, जिसे नॉर्मली आंखों से देखा जा सकता है।

कितने तरह के होते हैं सुपर ब्लू मून ?
आज रात सुपर ब्लू मून 11;55 पर सबसे बड़ा और चमकीला नजर आएगा। सुपर ब्लू मून दो तरह के होते हैं एक वो जो हर महीने दूसरे हफ्ते में दिखाई देता है और दूसरा जो एक सीजन में नजर आता है।

कितने बजे दिखेगा ब्लू मून ?
आज 19 अगस्त को सूरज ढलने के बाद ब्लू मून दिखाई देना शुरू हो जाएगा। शाम 6:35 पर नजर आने लगेगा। लेकिन, यह सबसे ज्यादा करीब नीला और चमकदार रात 8 बजकर 35 मिनट पर नजर आएगा।

सेहत का हीरा है सुपरफूड खीरा, लेकिन इसे खाने के भी हैं नियम, इस समय खाने पर हो जाएगा पेट दर्द

वॉशिंग मशीन में चूहों की एंट्री को बैन करने के तरीके, दोबारा आने की नहीं होगी हिम्मत

कम खर्च में ज्यादा मजा, अंडमान की खूबसूरत वादियों में बिताएं छुट्टियां, फैमिली ट्रिप के लिए परफेक्ट पैकेज

जो रूट ने टेस्ट में फिर रचा इतिहास, तोड़ दिया तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड

हल्के में न लें हाथ-पैरों की झनझनाहट, बड़ी समस्याओं का है इशारा, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी

इंडिगो की चंडीगढ़ से लखनऊ की फ्लाइट कैंसिल, टेकऑफ के समय आई तकनीकी खराबी

BEL Share Price Target: BEL को मिले 585 करोड़ रु के नये ऑर्डर, एक्सपर्ट ने दी शेयर खरीदने की सलाह

Jodhpur: कर्ज में डूबे युवक ने वीडियो कॉल पर की आत्महत्या, मुंबई से फोन कर परिजनों की आंखों के सामने दी जान

अमेरिकी हमलों के होंगे दूरगामी परिणाम, ईरान के पास पलटवार करने के मौजूद है सभी विकल्प; ईरानी विदेश मंत्री की खुली धमकी

Pahalgam Attack: NIA ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, हमले में शामिल दो आतंकियों को शरण देने का आरोप
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited