अब देसी साइज के हिसाब से खरीद सकेंगे रेडिमेड कपड़े, बन रहा 'इंडिया साइज' चार्ट

भारतीयों को अब रेडीमेड कपड़े खरीदने के लिए यूके (UK) या यूएस (USA) के साइज में देखने की जरूरत नहीं होगी। जल्द ही रेडीमेड गारमेंट कंपनियां 'इंडिया साइज' के हिसाब से कपड़े बनाना शुरू करेंगी। इसके लिए निफ्ट की मदद से एक साइज चार्ट तैयार किया जा रहा है।

कपड़ा मंत्रालय
01 / 04

​​कपड़ा मंत्रालय ​

कपड़ा मंत्रालय जल्द ही परिधानों के लिए ‘इंडिया साइज’ वाले मानकों को पेश करेगा। इन मानकों को भारतीय शारीरिक संरचना के अनुसार तैयार किया गया है। इन मानकों के आने के बाद भारतीय ऐसे कपड़ों को खरीद सकेंगे, जो उनके लिए बेहतर फिट होंगे। इस समय भारत में उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय और घरेलू ब्रांड छोटे, मध्यम और बड़े साइज वाले कपड़ों के लिए अमेरिका या ब्रिटेन के माप का इस्तेमाल करते हैं।और पढ़ें

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह
02 / 04

​​केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह​

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि सरकार जल्द ही इंडियनसाइज पहल शुरू करने वाली है। इस समय भारत में उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय और घरेलू ब्रांड कपड़ों के लिए अमेरिका या ब्रिटेन के माप का उपयोग किया जाता है। इसे तीन कैटेगरी में बांटा गया है, छोटा, मध्यम और बड़ा। गौरतलब है कि पश्चिमी शरीर के प्रकार ऊंचाई, वजन या शरीर के अंगों के विशिष्ट माप के मामले में भारतीयों से काफी अलग है, जिसकी वजह से भारतीयों में फिटिंग की समस्या होती है।और पढ़ें

भारतीय परिधान
03 / 04

​​भारतीय परिधान​

कपड़ा मंत्रालय ने भारतीय परिधान के लिए मानक शरीर के आकार विकसित करने के लिए इंयियासाइज परियोजना को मंजूरी दी है ताकि उपलब्ध कराए गए फिट में मौजूदा असमानताओं और विसंगतियों को दूर किया जा सके।

विजनेक्स्ट भारत
04 / 04

​​विजनेक्स्ट भारत​

विजनेक्स्ट भारत की पहल है जो एआई और इमोशनल इंटेलिजेंस (EI) को मिलाकर फैशन ट्रेंड की जानकारी और पूर्वानुमान तैयार करती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने के अनुरूप यह विजनेक्स्ट पोर्टल शुरू किया गया है। पहले अमेरिका और यूरोप फैशन डिजाइन का पूर्वानुमान लगाते थे, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में पहली बार कपड़ा मंत्रालय ने निफ्ट के साथ मिलकर इस ऐतिहासिक पहल की शुरुआत की है।और पढ़ें

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited