किसकी वजह से विलुप्त हो रहे हैं पक्षी? जवाब जानकर बहुत गुस्सा आएगा
Cause of Birds getting Extinct: क्या आप जानते हैं कि आखिर ऐसी क्या वजह है, जिससे दुनिया से पक्षियां गायब होती जा रही हैं। इसके लिए आखिर सबसे ज्यादा जिम्मेदार कौन है? इस बात का खुलासा एक स्टडी में हुआ है। इसमें ये दावा किया गया है कि मानव की वजह से पक्षियों के विलुप्त होने से कार्य विविधता में आई कमी है। आपको इस स्टडी से जुड़े हर पहलु को समझना चाहिए।

मनुष्यों के कारण विलुप्त हुई पक्षियां
पिछले 1,30,000 वर्षों में मनुष्यों के कारण पक्षी प्रजातियों के विलुप्त होने से पर्यावरण में पक्षियों की कार्यात्मक विविधता में काफी कमी आई है। यह बात एक नए अध्ययन में सामने आई है। इसमें पाया गया कि इस विलुप्ति के परिणामस्वरूप तीन अरब वर्षों का विशिष्ट विकासवादी इतिहास भी नष्ट हो गया।

पक्षी प्रजातियों के विलुप्त होने का असर
ब्रिटेन के बर्मिंघम विश्वविद्यालय के नेतृत्व में अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि प्लीस्टोसीन युग के अंत से लेकर अब तक पक्षियों की कम से कम 600 प्रजातियां, जिनमें ‘डोडो’ और ‘कौआई ओ’ भी शामिल हैं, मनुष्यों के कारण विलुप्त हो चुकी हैं। यह कालखंड 26 लाख वर्ष पूर्व से लेकर 11,700 वर्ष पूर्व तक का है, जब आधुनिक मानव ने पूरे विश्व में फैलना शुरू किया था।

2023 में किसे घोषित किया गया था विलुप्त?
डोडो, कबूतर परिवार से संबंधित एक भारी पक्षी है जो कम उड़ान भरता है और इसका मूल पर्यावास मॉरीशस द्वीप था, जबकि ‘कौआई ओ’ का पर्यावास मूल रूप से हवाई द्वीप कौआई रहा था और इसे 2023 में विलुप्त घोषित किया गया था।

किन आंकड़ों का किया गया है जिक्र
‘साइंस’ पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन में लेखकों ने लिखा है, 'पिछले 1,30,000 वर्षों में ज्ञात पक्षी प्रजातियों में से लगभग पांच प्रतिशत विलुप्त हो चुकी हैं। द्वीपों पर प्रजातियों की, कार्य संबंधी और वर्ग अनुवांशिकी की विविधता क्षति बहुत अधिक है।'

उनकी विशेष भूमिका का भी अंत हो जाता है
बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के प्रमुख अनुसंधानकर्ता टॉम मैथ्यूज ने कहा, 'यह अध्ययन वैश्विक संरक्षण रणनीतियों एवं पारिस्थितिकी तंत्र बहाली के लिहाज से प्रभावी लक्ष्य तय करने के लिए महत्वपूर्ण है।' उन्होंने कहा कि जब प्रजातियां विलुप्त हो जाती हैं तो पर्यावरण विविधता में उनकी विशेष भूमिका का भी अंत हो जाता है।

टाइटेनिक के यात्री के खत में ऐसा क्या कि कीमत लग गई 3 करोड़ से ज्यादा; खरीददार को भी कोई नहीं जानता

क्रिकेटर से नेता बने खिलाड़ी ने कहा, ये टीम नहीं जीत पाएगी आईपीएल

वेजिटेरियन लोगों के लिए प्रोटीन का खान हैं ये देसी फूड, अंडा चिकन मटन को भी करते हैं फेल, फौलाद बना देंगे शरीर

मैंने ऋतिक रोशन को फिल्म में कहते सुना था... शुभमन गिल उस दिन से खाने लगे ये चीज

एक फूटी कौड़ी नहीं कमाते इन बॉलीवुड स्टार्स के बच्चें, बाप के पैसे पर दिन-रात करते हैं मौज

One Point One Solutions: शेयरों में 384% बढ़त और नए निवेशकों के लिए क्या है खास?

साजिद खान से जुड़ा इस TV हसीना ने किया घिनौना खुलासा, कहा 'कपड़े उतारकर लॉन्जरी में बैठो...'

Stock Market Outlook: अगले हफ्ते ऑटो सेल्स, IIP डेटा और Q4 नतीजों से तय होगी शेयर बाजार की चाल, 24,700 तक जा सकता है Nifty

Multibagger stock under Rs 50: इस स्टॉक ने IPO कीमत से चार गुना रिटर्न दिया, जानें कौन सा स्टॉक

Ather IPO GMP: IPO खुलने से पहले लुढ़का Ather Energy का GMP, घटकर रह गया सिर्फ 3 रु, घाटे में है EV मेकर
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited