भारत की सबसे साफ नदी, ये इतनी साफ है कि शीशे की तरह दिखता है पानी
Cleanest River of India: आए दिन हम गंगा और यमुना की सफाई पर करोड़ों खर्च की खबरें देखते हैं। इसके बाद भी ये नदियां गंदी ही हैं। यमुना का पानी तो नाले की तरह गंदा हो चुका है। देश की ज्यादातर नदियां प्रदूषित हो चुकी हैं। लेकिन इन सबके बीच देश में एक ऐसी नदी है जो इतनी साफ है कि पानी और शीशे में अंतर करना भूल जाएंगे।

कौन है भारत की सबसे साफ नदी
शिलांग से लगभग 100 किमी दूर स्थित मेघालय राज्य में एक नदी है, नाम है- उमंगोट नदी। इसी नदी को भारत की सबसे साफ नदी कहा जाता है। एशिया में भी यह नदी स्वच्छता के मामले में नंबर 1 है।

दुनिया की साफ नदियों में से एक
भारत में स्थित यह नदी दुनिया की सबसे स्वच्छ नदियों में से एक है। इसका पानी इतना साफ है कि इसकी सतह शीशे जैसी दिखती है। नदी का सतह ऊपर से साफ-साफ दिखता है।

क्रिस्टल क्लियर पानी
इसका पानी इतना क्रिस्टल क्लियर है कि आप पानी के नीचे नदी की सतह पर मौजूद कंकड़-पत्थर साफ देख सकते हैं। यहां की नावों को देखने पर ऐसा लगता है जैसे वे हवा में तैर रही हों।

स्थानीय लोगों का योगदान
यहां के स्थानीय लोग इस बात के लिए प्रयासरत रहते हैं कि नदीं में किसी भी तरह की गंदगी डाली ना जाए। यहां के लोग काफी शिक्षित हैं और इस नदी को प्रदूषण से बचाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

एक और नाम
इस नदी का नाम तो उमंगोट है, लेकिन स्थानीय लोगों के बीच यह डौकी नदी के नाम से प्रसिद्ध है। इस नदी को स्थानीय लोग ही साफ करते हैं। यहां गंदगी फैलाने पर 5 हजार रुपये तक जुर्माना भी लगाया जाता है।

फिल्मी स्टाइल में मौत की नींद सुलाता है यह सांप, गर्मी में सोते हुए इंसान को बनाता है शिकार

नायाब है UP का 596 KM लंबा एक्सप्रेसवे, फाइटर प्लेन करेंगे लैंडिंग टेक ऑफ; मिलेगा एयर शो का मारक मजा

अनिल कुंबले ने चुन लिए IPL 2025 के प्लेऑफ की चार टीमें

देश के इस नामी कॉलेज से पढ़ी हैं IAS अनु कुमारी, जानें UPSC में कितने थे नंबर

मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, IPL में बना दिया महारिकॉर्ड

Video: गोलगप्पे वाले ने तो हद ही कर दी, चलती ट्रेन के अंदर लगा दिया स्टॉल, लोग बोले- धंधा रुकना नहीं चाहिए

Tamil Nadu में 2 कारों में टक्कर, 6 लोगों की मौत; कई घायल

वाराणसी : दबंगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, युवक को किया मरणासन्न; FIR होने पर भी नहीं हुई गिरफ्तारी

Video: दूल्हे ने लगा ली पूरी ताकत लेकिन दुल्हन के हाथ से नहीं छीन पाया अंगूठी, लोग बोले- अभी से निकल गई दम

हार के बाद लखनऊ को एक और झटका, कप्तान पंत पर लगा भारी जुर्माना
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited