योग सीखने आए 6 विदेशियों को ऐसा भाया इंडियन कल्चर, नाम बदल बन गए हिंदू! रचा ली शादी, देखिए फोटोज
अमेरिका, इटली और पेरू से योग सीखने की चाहत में भारत आए विदेशियों को यहां की संस्कृति ने इतना ज्यादा प्रभावित किया कि उन लोगों ने हमारी रीति रिवाज को ही अपने जीवन का हिस्सा बना लिया। जी, हां। अमेरिका, इटली और पेरू से आए तीन विदेशी जोड़ों ने वैदिक रीति रिवाज के हिसाब से सात फेरे लिए। इन जोड़ों की उज्जैन के निनोरा स्थित परमानंद योग आश्रम में भारतीय वैदिक परंपरा से शादी संपन्न हुई। जिसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

भारतीय वैदिक रीति रिवाज से हुई शादी
अमेरिका, इटली और पेरू से आए तीन विदेशी कपल्स ने उज्जैन के परमानंद योग आश्रम में भारतीय वैदिक परंपरा के अनुसार विधिवत शादी की।

योग सीखने आए थे भारत
अमेरिका, इटली और पेरू के तीनों कपल्स योग सीखने के लिए उज्जैन के परमानंद योग आश्रम आए थे, जहां पर उन्होंने भारतीय संस्कृति और रीति रिवाज को जाना और समझा।

भारतीय शैली में रखे गए नाम
विदेशी कपल्स के शादी से पहले भारतीय शैली में नाम रखे गए। डारियो को 'विष्णु आनंद', मार्टिना को 'मां मंगलानंद', इअन को 'आचार्य रामदास आनंद', गेब्रियला को 'मां समानंद', मॉरजियो को 'प्रकाशानंद' और नेल्मास को 'मां नित्यानंद' नाम दिया गया।

हल्दी और संगीत कार्यक्रम भी हुआ
शादी से पहले इंदौर से हल्दी, मेहंदी और संगीत कार्यक्रम हुआ, जो वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान सभी लोगों ने जमकर डांस किया।

शादी के बाद लौट जाएंगे अपने घर
शादी के बाद तीनों कपल्स अपने देश वापस लौट जाएंगे। परमानंद योग केंद्र के प्रमुख डॉ. ओमानंद महाराज के मुताबिक, भारतीय परंपरा को जानने और समझने के बाद तीनों कपल इससे कुछ इस तरह प्रभावित हो गए कि उन्होंने हिंदू रीति रिवास के मुताबिक शादी करने का निर्णय लिया।

CRPF का फुलफॉर्म क्या होता है, क्या आप जानते हैं

Malaysia Tourism: परिवार के साथ घूम आएं विदेश, 6 दिन की होगी मजेदार ट्रिप, सिर्फ इतना होगा खर्चा

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

दस फीट लंबे सांप को किस करने लगा शख्स, तभी दिखा होश उड़ाने वाला नजारा

गजब! धान की ये नई किस्में कम पानी में भी देंगी बंपर पैदावार, किसानों को होगा जबरदस्त मुनाफा

Himalayan Travel Places: भारत के 3 बेहद खूबसूरत हिमालयी शहर, एक बार जरूर जाएं घूमने

'कभी न भूलें, कभी माफ न करें...' भारत ने जापान को पाक सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख बताया

HDFC AMC Dividend: हर शेयर पर 90 रु का डिविडेंड देगी HDFC AMC, फटाफट चेक करें रिकॉर्ड डेट

Delhi: मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया गोगी गैंग का बदमाश, अपहरण-हत्या का है आरोपी

पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को क्यों होता है थायराइड का खतरा? डॉक्टर से जानें इसके कारण और लक्षण
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited