England vs Great Britain vs UK: जानिए इन तीनों में कोई फर्क है भी या नहीं
ब्रिटेन, इंग्लैंड, यूके और ब्रिटिश आयल्स की जब बात होती है तो आमतौर पर लोग इन्हें एक ही समझते हैं। लेकिन ऐसा है नहीं। इनमें कुछ समानताएं होने के बावजूद काफी अंतर भी है। चलिए आज जानते हैं इन सबसे क्या अंतर है, ताकि आगे से हम ऐसी कोई गलती न करें।

इंग्लैंड
यूरोपीय महाद्वीप की मुख्य भूमि से अलग द्वीप पर बसा देश है, जिसकी भौगोलिक सीमाएं दो देशों से मिलती हैं। इंग्लैंड की पश्चिमी और उत्तरी सीमा दो देशों से मिलती है, जबकि पूर्वी और दक्षिणी सीमा पर समुद्र तट है।

ग्रेट ब्रिटेन
ग्रेट ब्रिटेन को अक्सर ब्रिटेन भी कहा जाता है। इसमें तीन देश शामिल होते हैं। ग्रेट ब्रिटेन का प्रमुख देश इंग्लैंड है, जबकि पश्चिम में वेल्स और उत्तर में स्कॉटलैंड हैं और यह तीनों मिलकर ग्रेट ब्रिटेन बनाते हैं।

ग्रेट ब्रिटेन के देशों की राजधानी
ग्रेट ब्रिटेन के तीन देश इंग्लैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की अपनी-अपनी राजधानियां हैं। इसमें इंग्लैंड की राजधानी लंदन है, वेल्स की राजधानी कार्डिफ है और एडिनबर्ग, स्कॉटलैंड की राजधानी है।

यूनाइटेड किंडगम
अब जानते हैं कि यूनाइटेड किंगडम क्या है। ग्रेट ब्रिटेन के देशों में जब पास में ही मौजूद एक और आयलैंड पर बसे आयरलैंड के नॉर्थ आयरलैंड को भी जोड़ दिया जाता है तो इसे यूके या युनाइटेड किंगडम कहा जाता है।

ब्रिटिश आयल्स
यूरोपीय महाद्वीप का हिस्सा होते हुए भी आयरलैंड देशों के इस समूह को ब्रिटिश आयल्स कहते हैं। जिसमें ग्रेट ब्रिटेन के तीनों देसों के अलावा नॉर्थ आयरलैंड और साउथ आयरलैंड भी शामिल होते हैं।

IQ Test: सुपर जीनियस दिमाग पाने वाले ही 272 की भीड़ में 572 ढूंढ़ पाएंगे, दम है तो खोजें

लाजवाब मिठाइयों के लिए जाने जाते हैं ये 7 शहर, कहलाते हैं स्वीट सिटी ऑफ इंडिया

नैनीताल की सच्चाई, छुट्टी के दिन भूलकर भी जाना मत, हो जाएगा बुरा हाल

राशन दुकानदार की बेटी बनी पायलट, हौसलों को उड़ान देने के लिए पिता ने बेची थी जमीन

खूबसूरती की मूरत हैं ईशा अंबानी की सास स्वाति पीरामल, लहंगा-साड़ी में दी समधन नीता को कांटे की टक्कर, खास है अदाएं

'Go Goa Gone' के बाद फिर से जॉम्बी कॉमेडी बनाएंगे Dinesh Vijan, मेकर्स ने शुरू की तैयारियां

Top 5 Stock Market Institutes in 2025

Sawai Madhopur: रणथंभौर में मासूम को उठा ले गया टाइगर, मंदिर में दर्शन के लिए आया था परिवार, वन विभाग ने बंद किया रास्ता

दुनिया की पहली 'स्पर्म रेस', जब स्पर्म बनेंगे एथलीट: HD कैमरे से होगी शूट, Live देखेगी दुनिया

Maharani 4 के लिए Huma Qureshi ने कसी कमर, तस्वीरें शेयर कर फैंस से कही ये बात
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited