दिल्ली मेट्रो में 1 दिन में यात्रियों ने थोक के भाव में यात्रा कर बना डाला ये 'खास रिकॉर्ड'

दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के सफर को लेकर अनोखा रिकॉर्ड बनाया है, इस बार के रिकॉर्ड के साथ एक दिन में सबसे अधिक यात्रियों के सफर करने का रिकॉर्ड एक दिन में ही टूट गया बता दें कि 13 अगस्त 2024 को करीब 72,38,271 (Delhi metro new ridership record) ने मेट्रो में यात्रा कर ये खास रिकॉर्ड बना डाला।

01 / 07
Share

​प्रतिदिन Delhi Metro में लाखों लोग यात्रा करते हैं

दिल्ली मेट्रो को दिल्ली की लाइफ लाइन कहा जाता है जैसे मुंबई की लाइफलाइन मुंबई लोकल है वैसे ही दिल्ली के लिए मेट्रो है इसके पीछे की वजह भी है, प्रतिदिन delhi metro में लाखों लोग यात्रा करते हैं, बता दें किसी खास त्यौहार और पर्व चाहे वो राष्ट्रीय हों या धार्मिक, उस दौरान यात्रियों का मानो जनसैलाब दिल्ली मेट्रो में उमड़ पड़ता है, ऐसे ही 13 अगस्त 2024 को करीब 72 लाख से ज्यादा की तादाद में मेट्रो पैसेंजर्स ने मेट्रो की सवारी कर रिकॉर्ड (delhi metro highest passengers record) बना डाला।और पढ़ें

02 / 07
Share

​यात्रा करने वालों की भीड़ ही उमड़ पड़ी

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस से पहले 13 अगस्त 2024 को दिल्ली मेट्रो में मानों यात्रा करने वालों की भीड़ ही उमड़ पड़ी और मेट्रो इस दिन यात्रियों से ठसाठस भरकर चलीं, करीब 72 लाख से ज्यादा लोगों ने एक दिन में मेट्रो में यात्रा कर डाली।और पढ़ें

03 / 07
Share

​ मेट्रो से सर्वाधिक यात्रा करने के सारे रिकॉर्ड धवस्त हो गए​

बता दें कि साल 2023 और 2024 में कुछ ऐसे मौके आए जब एक दिन में मेट्रो से सर्वाधिक यात्रा करने के सारे रिकॉर्ड धवस्त हो गए, जानिए किस और किस-किस दिन दिल्ली मेट्रो में सर्वाधिक यात्रियों के यात्रा करने के रिकॉर्ड कायम हुए।और पढ़ें

04 / 07
Share

​मेट्रो में यात्रियों की संख्या 71.03 लाख रही थी​

उल्लेखनीय है कि रक्षा बंधन के आसपास साल 2023 में 4 सितम्बर को दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की संख्या 71.03 लाख रही थीऔर पढ़ें

05 / 07
Share

​ 12 फरवरी 2024 को यह आंकड़ा 70.87 लाख था​

वहीं 12 फरवरी 2024 को यह आंकड़ा 70.87 लाख था, बता दें कि यात्रा या लाइन उपयोग की गणना यात्रियों द्वारा अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए उपयोग किए जाने वाले गलियारों की संख्या से की जाती है।और पढ़ें

06 / 07
Share

​ 13 फरवरी 2024 को 71.09 लाख यात्रियों ने की मेट्रो की सवारी​

वहीं दिल्ली मेट्रो ने 13 फरवरी 2024 को 71.09 लाख यात्रियों के साथ अब तक की सर्वाधिक दैनिक यात्राएं दर्ज की गईं थीं, उस दिन दिल्ली में किसानों के मार्च के मद्देनजर भारी सुरक्षा व्यवस्था के चलते भारी ट्रैफिक जाम था।और पढ़ें

07 / 07
Share

​एक दिन में मेट्रो की यात्रा करके रिकॉर्ड बनाया​

वहीं बात करें 12 अगस्त 2024 की तो इस दिन करीब 71,07,642 यात्रियों ने एक दिन में मेट्रो की यात्रा करके भी रिकॉर्ड बनाया जिसे 13 अगस्त 2024 की यात्रा ने तोड़ डाला गौर हो कि दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की संख्या में तीव्र वृद्धि देखी जा रही है।और पढ़ें