यहां के छोले-भटूरे देखकर तो विराट कोहली का भी चेहरा खिल जाता है
दिल्ली में खाने की बात हो और छोले-भटूरे बीच में न आएं, ऐसा हो ही नहीं सकता। दिल्ली वालों के खाने का सफर छोले-भटूरे के बिना अधूरा है। यहां तक कि दिल्ली वाले जहां कहीं भी जाते हैं, वहां कि डिश भले ही पसंद या ना पसंद करें, लेकिन उन्हें छोले-भटूरे मिल जाएं तो फिर वो छोड़ते नहीं हैं। टीम इंडिया के मशहूरर खिलाड़ी विराट कोहली को ही देख लें। विराट अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं, लेकिन दिल्ली के छोले-भटूरे के सामने वो भी दिल हार जाते हैं -

विराट का प्यार
छोले-भटूरे दिल्ली के किसी भी अन्य लड़के की तरह विराट कोहली का भी पहला प्यार हैं। उन्हें दिल्ली के छोले-भटूरे काफी पसंद हैं। आज भले ही वह फिटनेस की वजह से छोले-भटूरे से दूर रहते हों, लेकिन जब भी उन्हें अपनी डाइट को चीट करना होता है तो उनके खयालों में सबसे पहले छोले-भटूरे ही आते होंगे। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में खेले गए एक मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में उन्होंने छोले-भटूरे ऑर्डर किए थे। छोले-भटूरे पहुंचने पर उनका रिएक्शन देखने लायक था।

विराट को कहां के छोले-भटूरे पसंद
विराट दिल्ली में पले हैं। आज भले ही वह सफलता के शिखर पर हों, लेकिन उन्हें दिल्ली के वो पुराने ठिकाने आज भी अच्छे से याद हैं, जहां वह छोले-भटूरे खाने जाया करते थे। उन्हें रामा छोले-भटूरे उनके फेवरिट्स में से एक हैं।

कहां है रामा छोले-भटूरे वाला
रामा छोले भटूरे वाले की दुकान दिल्ली के अशोक नगर में है। यहां आकर आप विराट कोहली की ही तरह स्वादिष्ट छोले-भटूरे का लुत्फ ले सकते हैं।

सीताराम दीवानचंद के छोले भटूरे
दिल्ली के मशहूर छोले-भटूरे वालों की बात करें यह भी एक बड़ा नाम है जो लगभग 75 साल से दिल्ली के लोगों को जायका दे रहे हैं। इनके छोले-भटूरे का लुत्फ लेना है तो दिल्ली के पहाड़गंज आना होगा।

भोगल के छोले-भटूरे
छोले-भटूरे के शौकीनों के लिए निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास भोगल में बहुत ही स्वादिष्ट छोले-भटूरे मिलते हैं। यहां का मटर कुल्चा भी बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

सिविल लाइंस वाला
यहां के छोले भटूरे भी विराट कोहली की पसंद की लिस्ट में है। इसके अलावा भी दिल्ली में कई ऐसे छोले-भटूरे वाले हैं, जिनका स्वाद आपको हमेशा याद रहेगा।

रिलायंस की मालकिन कोकिलाबेन अंबानी पहनती हैं ऐसी खास साड़ियां, इस रंग से है खूब लगाव

मैं उससे बात करूंगा, कोहली के रिटायरमेंट पर बचपन के कोच ने दिया पहला रिएक्शन

मशीन से भी तेज काम करेगा आपका लिवर, बस जीवनशैली में शामिल कर लें ये आदतें, बॉडी डिटॉक्स में भी मिलेगा फायदा

किस स्कूल से पढ़े हैं भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली, जानें 10वीं में कितने थे नंबर

Top 7 TV Gossips: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बढ़ाई एल्विश यादव की मुश्किलें, TV पर लौटेंगी मेघा चक्रवर्ती

पहलगाम की घटना के बाद हर नागरिक, हर समाज और हर राजनीतिक दल आतंक के खिलाफ कार्रवाई के लिए उठ खड़ा हुआ - PM Modi

IPL 2025 New Schedule: 17 मई से खेले जाएंगे आईपीएल के बाकी बचे मैच, ऐसा है पूरा शेड्यूल

पाकिस्तानी फौज, आतंक, PoK..., पीएम मोदी ने पाकिस्तान को खूब लताड़ा, PM Modi की स्पीच के Top Quotes

Virat-Anushka Parenting Tips: विराट-अनुष्का की पेरेंटिंग का अंदाज है इतना खास, ऐसे हो रही वामिका-अकाय की परवरिश

'यह केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि नए भारत की निर्णायक नीति का एलान है...' PM मोदी के संबोधन पर सीएम योगी का रिएक्शन
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited