रात को था लड़का और सुबह होते ही बन गया लड़की, मां के पास जब बेटे ने बयां किया दर्द तो दोस्त की हैवानियत आई सामने

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक लड़के को रातोंरात लड़की बना दिया गया। उसका एक डॉक्टर ने उसी के दोस्त के कहने पर लड़के का लिंग परिवर्तन कर दिया।

01 / 07
Share

दोस्त कर था यौन शोषण

मुजफ्फरनगर के बिंदल पेपर मिल में पीड़ित काम करता था, जहां उसकी दोस्ती आरोपी से हुई। जिसके बाद आरोपी ओम प्रकाश ने पीड़ित के साथ कुकर्म करना शुरू कर दिया। कई महीनों ने ओम प्रकाश, पीड़ित का यौन शोषण कर रहा था। (प्रतीकात्मक फोटो)

02 / 07
Share

दोस्त का मन गया भर

इसके बाद आरोपी का जब कुकर्म करते-करते मन भर गया तो उसने बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर से सेटिंग की, तय हुआ कि पीड़ित को लड़की बना दिया जाएगा। (प्रतीकात्मक फोटो)

03 / 07
Share

करवा दिया लिंग परिवर्तन

5 जून को ओमप्रकाश ने पीड़ित को बेगराजपुर मेडिकल में भर्ती कराकर उसका ऑपरेशन करा दिया। मतलब जो पीड़ित पहले लड़का था, वो अब लड़की बन गया था। (प्रतीकात्मक फोटो)

04 / 07
Share

मां को बयां किया दर्द

इस ऑपरेशन के बाद आरोपी पीड़ित को अपने साथ ले गया। अपने ही घर पर पहले भी उसे रखता है, यहां एक मौका पाकर पीड़ित ने अपना मां को फोन किया और सारी कहानी बयां की। (प्रतीकात्मक फोटो)

05 / 07
Share

परिजनों के उड़े होश

बात सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और वह कई दिनों तक इस मामले को लेकर इधर-उधर भागते फिरते रहे। परिजनों ने मंसूरपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। (प्रतीकात्मक फोटो)

06 / 07
Share

अस्पताल का दावा उलट

हालांकि, अस्पताल के अधिकारियों ने व्यक्ति के इस दावे को खारिज कर दिया कि उसका धोखे से ऑपरेशन किया गया था। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कीर्ति गोस्वामी के अनुसार, व्यक्ति प्लास्टिक सर्जन डॉ. रजा फारूकी से मिलने के लिए दो महीने से नियमित रूप से अस्पताल आ रहा था। गोस्वामी ने कहा कि व्यक्ति ने खुद को महिला बताया और सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी करवाना चाहता था। (प्रतीकात्मक फोटो)

07 / 07
Share

भारतीय किसान यूनियन ने किया विरोध

भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि पुलिस जांच में ढिलाई बरती गई है। किसान नेता श्याम पाल के अनुसार, अस्पताल के डॉक्टर अवैध अंग व्यापार में शामिल थे। उन्होंने कहा, "मेरा मानना ​​है कि यहां बहुत बड़ा रैकेट चल रहा है, जहां वे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को निकालकर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचते हैं।"