ट्रंप प्रशासन के दमदार 5 चेहरे, दुनिया पर दिखेगी जिनकी धमक
Trump new Administration : 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन गए। कड़ाके की सर्दी के बीच व्हाइट हाउस में ट्रंप को राष्ट्रपति और जेडी वेंस को उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई गई। शपथ लेने के बाद ट्रंप 2.0 की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रपति पद की कमान संभालते ही ट्रंप ने धड़ाधड़ कई फैसले लिए हैं। ट्रंप प्रशासन अब इन फैसलों पर आगे बढ़ेगा। ट्रंप की टीम में कौन-कौन लोग हैं, यहां उनके बारे में हम जानेंगे।

मार्को रूबियो
फ्लोरिडा के सीनेटर मार्को रूबियो अमेरिका के विदेश मंत्री हैं। अमेरिका की विदेश नीति अब रूबियो के हाथ में होगी। 53 साल के रूबियो को चीन विरोधी रुख के लिए जाना जाता है।

पीट हेगसेथ
अमेरिकी सेना में काम कर चुके पीट हेगसेथ अमेरिका के रक्षा मंत्री है। पीट फॉक्स न्यूज के एंकर रह चुके हैं और राजनीति से उनका नाता नहीं रहा है। फिर भी ट्रंप ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है।

पाम बोंडी
डोनाल्ड ट्रंप की टीम में पाम बोंडी को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। बोंडी को अटार्नी जनरल बनाया गया है। बोंडी फ्लोरिडा की अटार्नी जनरल और वकील रह चुकी हैं।

डग बर्गम
ट्रंप ने नार्थ डाकोटा के गवर्नर डग बर्गम को आंतरिक मंत्रालय (गृह मंत्रालय) की जिम्मेदारी देने की बात कही है।

क्रिस्टी नोएम
ट्रंप 2.0 में क्रिस्टी नोएम की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। साउथ डाकोटा की गवर्नर क्रिस्टी को ट्रंप ने होमलैंड सेक्युरिटी का चीफ बनाया है। क्रिस्टी अमेरिका की सीमा, साइबर खतरे और आतंकवाद जैसे मामलों को देखेंगी।
ताजमहल के अलावा इन चीजों के लिए भी फेमस है आगरा सिटी
May 13, 2025

GHKKPM 7 Maha Twist: सई से मिलकर नील की आंखें होंगी नम, सवि के सामने खुलेगा रजत का गहरा राज

टाइम मशीन में रखो कदम, 90 के दशक के सुनहरे दौर की आ जाएगी याद, विंटेज माहौल में यहां जाएं घूमने

रफ्तार के साथ करेंगे गंगा पार! 3.2 KM लंबे रिवर ब्रिज से कनेक्ट होगा यूपी से बिहार; जल्द होगा पुल का निर्माण

मुंबई इंडियंस का नया IPL 2025 कार्यक्रम, अब बड़े संकट में हार्दिक पांड्या की टीम

भारत में लॉन्च हुआ Meta का 'जादुई' चश्मा, बिना फोन छुए करेगा कॉल-मैसेज और फोटो एडिटिंग, जानें कीमत

दिल को बनाना है मजबूत तो छोड़ दें लिफ्ट का साथ, दौड़ के चढ़ जाएं सीढ़ियां, टल जाएगा हार्ट अटैक का खतरा

PSEB 12th Result 2025 Date Time: हो गई घोषणा, पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट pseb.ac.in पर कल होगा जारी

यूपी में बर्ड फ्लू की आहट, सीएम योगी ने किया हाई अलर्ट!

शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस की कर्मचारी के परिवार को मिलेगा 62 लाख का मुआवजा, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

आपकी मर्जीः क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने व्यस्त कार्यक्रम के बीच IPL में जाने का फैसला अपने खिलाड़ियों पर छोड़ा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited