जम्मू मंडल के 5 खंड बनेंगे 'ग्रोथ इंजन', 55 रेलगाड़ियां देंगी जीवन को रफ्तार
Jammu Mandal Rail Division: इस छह दिसंबर को जम्मू में नया रेल मंडल शुरू हो जाएगा। यह मंडल जम्मू-कश्मीर के लिए ग्रोथ इंजन का काम करेगा। ट्रेनों के परिचालन से जम्मू-कश्मीर के इलाकों में वस्तुओं की तेज ढुलाई संभव हो सकेगी। इससे युवाओं के लिए बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

फिरोजपुर मंडल होगा पुनर्गठित
रेल मंत्रालय फिरोजपुर मंडल को पुनर्गठित कर उत्तरी रेलवे जोन के तहत जम्मू में मुख्यालय के साथ एक नया मंडल स्थापित करेगा।

ये होंगे पांच खंड
एक जनवरी, 2025 को उत्तर रेलवे को मंत्रालय की ओर से भेजे गए एक आधिकारिक संदेश में कहा गया है कि जम्मू मंडल में पांच खंड-पठानकोट-जम्मू-उधमपुर (अब शहीद कैप्टन तुषार महाजन), श्रीनगर-बारामूला, भोगपुर सिरवाल-पठानकोट, बटाला (छोड़कर)-पठानकोट, और पठानकोट-जोगिंदर नगर-प्रस्तावित हैं।

पांचों खंड की संयुक्त लंबाई 742.1 KM
पांचों खंड की संयुक्त लंबाई 742.1 किलोमीटर होगी। मंत्रालय ने कहा, “अंतिम क्षेत्राधिकार विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के आधार पर निर्धारित किया जाएगा।”

दो जोड़ी वंदे भारत ट्रेन
जम्मू मंडल से 55 मेल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन होगा। इसमें दो जोड़ी वंदे भारत ट्रेन भी हैं। इसके अलावा 11 पैसेंजर ट्रेन चलाई जाएंगी। विस्टाडोम ट्रेन चलाने की भी योजना है।

PM करेंगे नए रेल मंडल का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस नए रेलवे डिवीजन का उद्घाटन करेंगे। इसमें हिमाचल प्रदेश के कुछ रेल लिंक भी शामिल हैं।

जेब में इतने पैसा होने पर ही थाईलैंड देगा वीजा, जानें नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, ट्रिप प्लान से पहले लें पूरी जानकारी

अब किचन में नहीं घूमेंगे एक भी कॉकरोच, इस देसी नुस्खे से गोली की रफ्तार से होंगे रफूचक्कर

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार का बड़ा कदम, किसानों के हित में लिए ये फैसले

इस खास तरीके से कर रहे बेटी की परवरिश, पेरेंट्स मान कर देखें मनोज बाजपेयी के ये पैरेंटिंग टिप्स

अंबानी परिवार का मूलांक रहस्य: धीरूभाई अंबानी से लेकर अनंत अंबानी तक सबका मूलांक एक

जया किशोरी ने बताया सच्चे प्यार का असली अर्थ, जानिए प्रेम की गहराई

24 घंटे 'अनुपमा' के बारें में सोचती रहती हैं रूपाली गांगुली, राजन शाही ने किया चौंका देने वाला खुलासा

राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, जानें PM मोदी सहित किस नेता ने कैसे किया याद?

Heart Lamp Banu Mushtaq: कन्नड़ लेखिका बानू मुश्ताक के कहानी संग्रह 'हार्ट लैंप' ने जीता 'अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार'

'Hera Pheri 3' से पहले परेश रावल ने इस कारण छोड़ दी थी 'OMG 2', अब जाकर वजह आई सामने
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited