ये है दुनिया के सबसे ज्यादा पुलों वाला शहर, यहां हवा में ही चलते हैं बस, ट्रक, कार और साइकिल
दुनिया के कई शहर अपने अंदर कोई न कोई खासियत छिपाए हुए हैं। आप जब भी किसी नए शहर में जाते हैं, वहां की यह खासियत आपको दांतो तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर देती है। ऐसे ही एक शहर है, जिसे पुलों का शहर कहा जाता है। यहां सड़क से ज्यादा पुल हैं और वो भी इतने ज्यादा कि गिनते- गिनते ही थक जाओगे। अब आप सोच रहे होंग कि ज्यादा से ज्यादा से 100 से 150 पुल होंगे, लेकिन यहां हजारों की संख्या में ब्रिज बने हुए हैं।

जर्मनी में है शहर
दुनिया के सबसे ज्यादा पुलों वाला शहर जर्मनी का हैम्बर्ग है। यह शहर अपनी वास्तुकला और बंदरगाह के लिए काफी प्रसिद्ध है, लेकिन इसे पुलों का भी शहर कहते हैं। क्योंकि यहां 100-200 पुल नहीं, बल्कि 2500 से ज्यादा पुल हैं।

क्यों बनाए गए इतने पुल?
दुनिया का कोई भी पुल ट्रैफिक के भार को कम करने या फिर नदी-नहर पर यातायात के लिए बनाए जाते हैं। हालांकि, जर्मनी के हैम्बर्ग शहर के ज्यादातर हिस्से में नदियां और नहरें हैं। ऐसे में इन पर चलने के लिए यहां हजारों पुल बनाए गए हैं।

जर्मनी का सबसे बड़ा बंदरगाह
हैम्बर्ग शहर में जर्मनी का सबसे बड़ा बंदरगाह भी है। यह जर्मनी का सबसे बड़ा और दुनिया का सबसे व्यस्त बंदरगाह भी है। यह बंदरगाह 74 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस बंदरगाह को दुनिया प्रवेश द्वार भी कहा जाता है।

नॉर्थ ऑफ वेनिस
हैम्बर्ग शहर को नॉर्थ ऑफ वेनिस भी कहा जाता है।हैम्बरग से नदी के नीचे की ओर विलकोम होफ्ट है, जो हैम्बर्ग बंदरगाह में आने और जाने वाले हर जहाज का स्वागत करता है।

सपना चौधरी ने फरसी सलवार पहन लगाए जोरदार ठुमके,देखते रह गए बुड्ढे नौजवान, किया ऐसा धमाकेदार डांस

नदियों में पानी कहां से आता है, टॉपर्स को ही पता होगा सही जवाब

बेंगलुरू का चिन्नास्वामी स्टेडियम लाल से हुआ सफेद, ये है वजह

रोहित शर्मा के 'किट बैग' में क्या-क्या होता है और कितनी है कीमत?

Top 7 TV Gossips: तो इस वजह से Hiba Nawab ने छोड़ा 'झनक', डेटिंग की खबरों के बीच प्रियंका ने लिखी ये कविता

भारत ने बांग्लादेश को दिया बड़ा झटका, रेडीमेड गारमेंट्स सहित इन वस्तुओं के आयात पर लगाया बंदरगाह प्रतिबंध

Delhi: दिल्ली में मौसम को चैन नहीं, IMD ने फिर जारी किया अलर्ट, आज रात आएगी आंधी-बारिश

गर्मी में ऐसे सुंदर-सुंदर पटियाला सूट पहनती हैं पंजाबी लड़कियां, देखें PATIALA SUIT DESIGNS

Chhattisgarh: देशभक्तिपूर्ण गीतों के साथ जशपुर के चराईडांड में निकाली गई तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री साय ने किया नेतृत्व

ये है मूंगफली खाने का सबसे अच्छा तरीका, इस तरह खाने पर दिल रहेगा दुरुस्त, हड्डियों को भी मिलेगी ताकत
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited