ये है दुनिया के सबसे ज्यादा पुलों वाला शहर, यहां हवा में ही चलते हैं बस, ट्रक, कार और साइकिल

दुनिया के कई शहर अपने अंदर कोई न कोई खासियत छिपाए हुए हैं। आप जब भी किसी नए शहर में जाते हैं, वहां की यह खासियत आपको दांतो तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर देती है। ऐसे ही एक शहर है, जिसे पुलों का शहर कहा जाता है। यहां सड़क से ज्यादा पुल हैं और वो भी इतने ज्यादा कि गिनते- गिनते ही थक जाओगे। अब आप सोच रहे होंग कि ज्यादा से ज्यादा से 100 से 150 पुल होंगे, लेकिन यहां हजारों की संख्या में ब्रिज बने हुए हैं।

01 / 04
Share

जर्मनी में है शहर

दुनिया के सबसे ज्यादा पुलों वाला शहर जर्मनी का हैम्बर्ग है। यह शहर अपनी वास्तुकला और बंदरगाह के लिए काफी प्रसिद्ध है, लेकिन इसे पुलों का भी शहर कहते हैं। क्योंकि यहां 100-200 पुल नहीं, बल्कि 2500 से ज्यादा पुल हैं।

02 / 04
Share

क्यों बनाए गए इतने पुल?

दुनिया का कोई भी पुल ट्रैफिक के भार को कम करने या फिर नदी-नहर पर यातायात के लिए बनाए जाते हैं। हालांकि, जर्मनी के हैम्बर्ग शहर के ज्यादातर हिस्से में नदियां और नहरें हैं। ऐसे में इन पर चलने के लिए यहां हजारों पुल बनाए गए हैं।

03 / 04
Share

जर्मनी का सबसे बड़ा बंदरगाह

हैम्बर्ग शहर में जर्मनी का सबसे बड़ा बंदरगाह भी है। यह जर्मनी का सबसे बड़ा और दुनिया का सबसे व्यस्त बंदरगाह भी है। यह बंदरगाह 74 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस बंदरगाह को दुनिया प्रवेश द्वार भी कहा जाता है।

04 / 04
Share

नॉर्थ ऑफ वेनिस

हैम्बर्ग शहर को नॉर्थ ऑफ वेनिस भी कहा जाता है।हैम्बरग से नदी के नीचे की ओर विलकोम होफ्ट है, जो हैम्बर्ग बंदरगाह में आने और जाने वाले हर जहाज का स्वागत करता है।