वंदे भारत एक्सप्रेस में अब तक कितने यात्रियों ने किया सफर?
Vande Bharat Express: भारत की सेमी हाई स्पीड और स्वदेशी ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। वंदे भारत के शुरू होने से अब तक तीन करोड़ से अधिक लोगों ने इससे सफर कर लिया है, जो इसकी सफलता को बता रहा है। देश में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चली थी। इस इसका विस्तार कई राज्यों तक हो चुका है।
कितने लोगों ने किया सफर?
Vande Bharat Express: स्वदेशी भारतीय ट्रेन वंदे भारत में शुरुआत से लेकर 20 अगस्त तक करीब 3.17 करोड़ लोग यात्रा कर चुके हैं। रेलवे प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मौजूदा समय में 54 वंदे भारत ट्रेन देश में चल रही हैं और 20 अगस्त तक 35,428 फेरों में 3.17 करोड़ यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचा चुकी हैं।
24 राज्यों में वंदे भारत की सेवा
आपको बता दें कि वंदे भारत ट्रेन फरवरी, 2019 को शुरू की गई। वंदे भारत ट्रेन का नेटवर्क देश के 280 जिलों और 24 राज्यों में फैला हुआ है। वित्त वर्ष 2023-24 में वंदे भारत ट्रेनों ने पृथ्वी के 310 चक्कर लगाने जितनी यात्रा की थी।
वंदे भारत के नेटवर्क का विस्तार
दक्षिण सेंट्रल रेलवे के मुख्य पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ए श्रीधर ने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों के नेटवर्क में लगातार विस्तार किया जा रहा है और नई ट्रेनों को जोड़ा जा रहा है। भारत में 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत विकसित हुई वंदे भारत एक्सप्रेस लग्जरी अनुभव के साथ लाखों लोगों को किफायती सफर उपलब्ध कराती है।
नए बेंचमार्क स्थापित
तेज रफ्तार के साथ एडवांस सेफ्टी फीचर और विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ रेलवे ने यात्रा के लिए नए बेंचमार्क तय किए हैं। रेलवे अथॉरिटी की ओर से बताया गया कि यह सेमी-स्पीड ट्रेन, भारत के आधुनिक और वर्ल्ड क्लास ट्रेन के परिदृश्य को दिखाता है।
वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत कब हुई?
देश में पहली वंदे भारत ट्रेन को 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली से वाराणसी के बीच शुरू किया गया। देश में फिलहाल वंदे भारत केवल चेयरकार श्रेणी में ही चल रही है। इस महीने की शुरुआत में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया था कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल अगले डेढ़ से दो महीने में शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन सर्विस में तीन महीने के बाद आ जाएगी।
भारतीय रेल का बदला स्वरूप
रेल मंत्री ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर, वंदे चेयर, वंदे मेट्रो और अमृत भारत। यह चार ट्रेन आने वाले समय में हमारे देशवासियों को एक अच्छी सर्विस देंगी। ट्रेनों में अनुभव के हिसाब से कई बदलाव किए गए हैं। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में बर्थ को सुरक्षित करने के लिए जंजीर को हटाकर नया मैकेनिज्म लाया गया है। शौचालय की सुविधा को लेकर विशेष ध्यान रखा गया है। ड्राइवर की केबिन पर ध्यान दिया गया है।
ये है दुनिया की सबसे बड़ी रेल कोच फैक्ट्री, बनते हैं वंदे भारत समेत 170 प्रकार के डिब्बे
IPL 2025 की नीलामी में हो सकती है इस बांग्लादेशी प्लेयर की चांदी
IPL 2025 ऑक्शन में रविचंद्रन अश्विन को खरीद सकती हैं ये 5 टीमें
Stars Spotted Today: दुबई में मॉल में घूमते नजर आए सलमान खान,हिमेश रेशमिया ने नम आंखों से दी पिता को विदाई
अफगानी लड़ाकों के सामने इस टीम ने अबतक नहीं टेके हैं घुटने
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited