कितना बूढ़ा है भारत? इस देश में टॉर्च लेकर करनी पड़ेगी बूढ़े लोगों की खोज

Which Country Has Minimum Old People: क्या आप जानते हैं कि दुनिया के देश में सबसे कम बूढ़े लोग रहते हैं? इस देश की आबादी के हिसाब से 100 लोगों में सिर्फ 2 बूढ़े रहते हैं। जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक है। भारत और पाकिस्तान में से किस देश की जनसंख्या में अधिक बूढ़े रहते हैं।

01 / 06
Share

दुनिया में कुल कितने बूढ़े?

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या प्रभाग के एक संशोधन के अनुसार दुनिया की कुल आबादी में 10 फीसदी बूढ़े लोग रहते हैं, जिनकी उम्र 65 वर्ष से अधिक है।

02 / 06
Share

सबसे कम बूढ़ों का देश

इस अनुमान के अनुसार यूएई और अफगानिस्तान वो देश हैं, जहां सबसे कम बूढ़े लोग रहते हैं। इस देश की जनसंख्या में महज 2 फीसदी ऐसे लोग हैं, जिनकी आयु वर्ग 65 साल से अधिक है।

03 / 06
Share

कितना बूढ़ा है भारत?

इस अनुमान के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या में 7% ऐसे लोग रहते हैं, जिनकी उम्र 65 साल से अधिक है। इंडोनेशिया में भी 7 फीसदी बूढ़े लोग रहते हैं।

04 / 06
Share

पाकिस्तान में कितने बूढ़े?

आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान की जनसंख्या में सिर्फ 4% ऐसे लोग हैं, जिनकी आयु 65 साल से अधिक है। इसके अलावा इराक, नाइजीरिया और सऊदी अरब में 3 फीसदी लोगों की उम्र 65 साल से ज्यादा है।

05 / 06
Share

मिस्र में बूढ़ों की संख्या

बूढ़ों की जनसंख्या के मामले में दक्षिण अफ्रीका वो देश है, जहां 6% ऐसे लोग रहते हैं जिनकी उम्र 65 साल से अधिक है। वहीं मिस्र में 5% जनसंख्या की आयु 65 वर्ष से ज्यादा है।

06 / 06
Share

यहां रहते हैं सबसे अधिक बूढ़े?

मोनाको वो देश है, जहां सबसे अधिक बूढ़े लोग रहते हैं। इस देश की जनसंख्या में 36 फीसदी ऐसे लोग हैं, जिनकी आयु वर्ग 65 साल से अधिक है।