असंभव को भी जो संभव बना दे उसे Indian Army कहते हैं, 72 घंटे से भी कम समय में बना दिया 70 फुट लंबा ब्रिज
भारतीय सेना न सिर्फ दुश्मन से हमारी रक्षा करती है बल्कि आपदा के समय भी हमारी जान बचाती है। आपदा के समय असंभव सा दिखने वाला काम भी सेना घंटों में कर देती है। ऐसा ही एक काम भारतीय सेना ने सिक्किम में किया है। इंडियन आर्मी ने मात्र 72 घंटे में 70 फीट लंबा ब्रिज बना दिया।

सिक्कम में लगातार बारिश से बाढ़
सिक्किम में लगातार बाढ़ और चुनौतीपूर्ण भूगोलीय स्थिति के बीच, भारतीय सेना ने प्रकृति के प्रकोप को चुनौती देते हुए एक असाधारण इंजीनियरिंग उपलब्धि हासिल की।

त्रिशक्ति कोर के इंजीनियरों का कमाल
भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर के इंजीनियरों ने 72 घंटे के भीतर गंगटोक में डिकचू-संकलंग सड़क पर 70 फुट लंबा बेली ब्रिज सफलतापूर्वक बना दिया है। सिक्किम में हाल ही में आई बाढ़ के कारण यह पुल टूट गया था।

बीआरओ और स्थानीय प्रशासन ने दिया सहयोग
सिक्किम में हाल ही में आई बाढ़ के कारण उत्तरी सिक्किम के कई इलाकों में सड़क संपर्क बाधित हो गया है। पुनर्निर्माण प्रयासों के लिए सेना की सहायता ली गई। जिसमें बीआरओ और स्थानीय प्रशासन की भी सहयोग रहा।

लोगों को मिलेगी जरूरी सुविधाएं
इस पुल के बन जाने से प्रभावित लोगों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा जैसी बुनियादी ज़रूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। जो बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे हैं।

सिक्किम में मची तबाही
11 जून से सिक्किम अभूतपूर्व भारी बारिश के कारण लगातार बाढ़ और भूस्खलन से जूझ रहा है। उत्तरी सिक्किम की ओर जाने वाली प्रमुख सड़कें टूट गई हैं।

कई क्षेत्रों से संपर्क टूटा
उत्तरी सिक्किम में डिकचू-संकलंग-टूंग, मंगन-संकलंग, सिंगथम-रंगरंग और रंगरंग-टूंग शामिल हैं, कई भूस्खलनों से तबाह हो गई हैं, जिससे क्षेत्र का संपर्क पूरी तरह से टूट गया है।

पहले भी कर चुकी है भारतीय सेना कमाल
त्रिशक्ति कोर के भारतीय सेना के इंजीनियरों ने उत्तरी सिक्किम के सीमावर्ती गांवों में संपर्क बहाल करने के लिए 23 जून को 150 फुट लंबा सस्पेंशन पुल बनाया था।

IPL 2025 की नंबर 2 टीम तो बन गई RCB, अब सबको सता रहा है इस बात का डर

Photos: क्या होगा अगर आपस में भिड़ जाए भारतीय और चाइनीज कोबरा, किसका होगा पलड़ा भारी?

बुढ़ापे को रखना है दूर तो अपना लें मिलिंद सोमन का ये मॉर्निंग रूटीन, उठते ही पीते हैं ये खास ड्रिंक

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में खाएं ये फल, लंबी उम्र का माने जाते हैं वरदान, शरीर को ऐसे देते हैं फायदा

स्टील्थ फाइटर जेट ही नहीं 5वीं पीढ़ी का खतरनाक ड्रोन भी बना रहा भारत, तुर्किये-चीन खाएंगे खौफ

मणिपुर में राज्यपाल से मिले BJP विधायक, 44 विधायकों के समर्थन का दावा, कहा-सरकार बनाने को तैयार

2030 तक भारत की डेटा सेंटर क्षमता 4,500 MW के पार पहुंचेगी: रिपोर्ट

Hair Wash Tips To Stop Hairfall: शैम्पू करते वक्त नहीं टूटेंगे बाल, शानदार रिजल्ट्स के लिए फॉलों करें ये टिप्स.. हेयरफॉल की होगी छुट्टी

'स्पिरिट' से बाहर के बाद संदीप रेड्डी वांगा संग रहे विवाद पर दीपिका ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं अपने फैसले पर अडिग हूं'

बेमौसम बरसात ने बजा दी है सेहत की बैंड, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत ठीक होगा खांसी-जुकाम
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited