भारत बना तीसरा सबसे शक्तिशाली देश, रूस और जापान हो गए पीछे, पाकिस्तान की रैंकिंग जानकर तरस आ जाएगा
Most Powerful Country in Asia: क्या आप जानते हैं कि एशिया में सबसे शक्तिशाली देशों की सूची में भारत ने रूस और जापान को पछाड़ दिया है और पहली बार तीसरा सबसे ताकतवर देश बन गया है। एशिया पावर इंडेक्स में की लिस्ट में पहले स्थान पर अमेरिका और दूसरे पर चीन है। दिलचस्प बात ये है कि पाकिस्तान टॉप-15 देशों की लिस्ट से भी बाहर है।
पहली बार भारत ने रचा इतिहास
पहली बार भारत एशिया में तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बन गया है। एशिया में सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्ट आ चुकी है। भारत ने रूस और जापान को पीछे छोड़ दिया है और अपने नाम एशिया में तीसरा सबसे शक्तिशाली देश होने का कीर्तिमान दर्ज करा लिया है। एशिया में भारत की ताकत बढ़ रही है, इस बात को रिपोर्ट में बताया गया है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारत ने ताकत के मामले में तीसरा स्थान हासिल किया है।
भारत से आगे कौन से देश
ऑस्ट्रेलिया के लोवी इंस्टीट्यूट थिंक टैंक की ओर से एशिया पावर इंडेक्स जारी किए गए हैं, इसमें भारत ने अच्छी छलांग लगाई है। लिस्ट में भारत से आगे चीन और लिस्ट में सबसे ऊपर अमेरिका का नाम है। रिपोर्ट में चीन को 72.7 पॉइंट दिए गए हैं। इस रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि चीन ने सैन्य बढ़त तो हासिल की है, मगर इस देश का ओवरऑल इम्पैक्ट स्थिर बना हुआ है। इस बात का आकलन किया गया है कि चीन की ताकत न तो कम हो रही है, न ही बढ़ रही है।
कौन सा देश है सबसे ताकतवर?
देशों की ताकत का आकलन उनके रक्षा, आर्थिक, कूटनीति और अन्य ताकतों के आधार पर किया गया है। लिस्ट में पहले 81.7 पॉइंट के साथ अमेरिका टॉप पर बना हुआ है। दुनिया में सुपरपावर के नाम से मशहूर ये देश, एशिया में भी सबसे शक्तिशाली है। अभी भी एशिया में सबसे प्रभावशाली और ताकतवर देश अमेरिका है, लेकिन चीन की बढ़ती सेना का दबाव उसे झेलना पड़ रहा है।
जापान को भारत ने छोड़ा पीछे
इस रिपोर्ट में ये कहा गया है कि आर्थिक रूप से जापान की ताकत में गिरावट देखी गई है, जिसके चलते उसका स्थान तीसरे से खिसक कर चौथे पर पहुंच गया है। जापान अब एशिया में चौथा सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली देश है। हर साल इन देशों के संसाधान और प्रभाव को ध्यान में रखकर इस लिस्ट को जारी किया जाता है। जापान को इस बार 38.9 प्वाइंट मिले हैं।
पाकिस्तान की औकात देखने लायक नहीं
सबसे शक्तिशाली देशों की सूची में भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की रैंकिंग हास्यास्पद है। इस देश को महज 14.6 प्वाइंट मिले हैं। इस रिपोर्ट में पाकिस्तान को 16वें नंबर पर रखा गया है।
सुपर पावर रूस का क्या है हाल?
एशिया में सबसे शक्तिशाली देशों की इस सूची में ऑस्ट्रेलिया को 5वां स्थान मिला है, जबकि यूक्रेन युद्ध में फंसे रूस को छठे स्थान पर रखा गया है। भारत की बात करें तो इस देश के सैन्य ताकत, सांस्कृतिक प्रभाव, आर्थिक क्षमता, भविष्य के संसाधनों और कूटनीतिक प्रभाव का आकलन किया गया। इनमें से कुछ में चौथा और कुछ में तीसरा स्थान भारत को मिला, हालांकि एशिया में शक्तिशाली देशों की कुल रैंकिंग में भारत ने छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऐसी है पाकिस्तानी टीम, दिग्गज की वापसी
भौं भौं..सिर्फ प्यार ही नहीं पैसा भी लेकर आता है डॉगी, भर जाएगी तिजोरी, जानिए क्या कहती है ज्योतिष
खूब नोट छापते हैं इस मूलांक के लोग, मुकेश अंबानी से लेकर रतन टाटा तक पर ऐसे ही मेहरबान नहीं हैं मां लक्ष्मी
क्या घर में कबूतरों का अंडा देना शुभ होता है? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र
Urmila Matondkar Divorce: उजड़ते घरौंदों में जुड़ा उर्मिला मातोंडकर का भी नाम, तलाक की दहलीज पर पहुंचा 8 साल का रिश्ता
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited