कहां से कहां तक चलती है भारत की सबसे तेज ट्रेन, स्पीड में चीते को भी छोड़ देती है पीछे

India Fastest Train:भारत में ऐसे तो रोजाना 13523 ट्रेनें चलती हैं, लेकिन इनमें से कुछ की ही रफ्तार इतनी तेज है कि वो एक घंटे में 100 से 150 किलो मीटर तक का सफर तय कर सकते हैं। जिसमें वंदे भारत, राजधानी, शताब्दी, गतिमान और कुछ अन्य सुपर फास्ट एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों में से भी एक की रफ्तार इतनी तेज है कि चीते की रफ्तार भी धीमी लगती है। भारत की एक वंदे भारत की स्पीड चीते की रफ्तार से भी ज्यादा है।

 भारत की सबसे तेज ट्रेन
01 / 07

भारत की सबसे तेज ट्रेन

वंदे भारत आने के बाद भारत की सबसे तेज ट्रेन का खिताब तो इसी के पास है, लेकिन इसमें से भी नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सबसे तेज गति से पटरी पर दौड़ती है।

सबसे तेज वंदे भारत की स्पीड
02 / 07

सबसे तेज वंदे भारत की स्पीड

भारत में सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस Delhi Varanasi Vande Bharat है, जो 180 किमी/घंटा (112 मील प्रति घंटे) की अधिकतम गति तक पहुंच सकती है। इस ट्रेन की एवरेज स्पीड 96.37 किलोमीटर प्रति घंटा है। जबकि चीते की टॉप स्पीड 130 KM प्रति घंटे है।

आगरा दिल्ली वंदे भारत हो जाएगी सबसे तेज
03 / 07

आगरा दिल्ली वंदे भारत हो जाएगी सबसे तेज

भारतीय रेलवे उत्तर प्रदेश को नई दिल्ली से जोड़ने वाली एक नई हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की तैयारी में है। उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण उपहार मानी जाने वाली यह नई सेवा आगरा और दिल्ली के बीच की दूरी को केवल 1 घंटे 30 मिनट में पूरा करेगी, जिससे यह भारत की सबसे तेज़ ट्रेन सेवाओं में से एक बन जाएगी।और पढ़ें

आगरा और दिल्ली वंदे भारत की टॉप स्पीड
04 / 07

आगरा और दिल्ली वंदे भारत की टॉप स्पीड

वंदे भारत एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश के आगरा और नई दिल्ली के बीच 160 किलोमीटर प्रति घंटे की उल्लेखनीय गति से चलेगी। यह उसी मार्ग पर चलने वाली अन्य ट्रेनों की तुलना में काफी बेहतर है, जिन्हें 200 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने में 2 से 4 घंटे लगते हैं।

दूसरी सबसे तेज ट्रेन
05 / 07

दूसरी सबसे तेज ट्रेन

भारत की दूसरी सबसे तेज ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस है, जो 160 किलो मीटर प्रति घंटे की स्पीड से पटरी पर दौड़ती है। गतिमान एक्सप्रेस दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से उत्तर प्रदेश के झांसी के बीच चलती है।

तीसरी सबसे तेज ट्रेन
06 / 07

तीसरी सबसे तेज ट्रेन

भारत की तीसरी सबसे तेज ट्रेन नई दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस है। जो 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दिल्ली और भोपाल के बीच चलती है। यह एक समय की सबसे तेज ट्रेन भी थी।

कौन सी राजधानी सबसे तेज
07 / 07

कौन सी राजधानी सबसे तेज

इसके बाद मुंबई - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12951) और नई दिल्ली - कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस (12034) सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है, जो 140 किमी/घंटा की स्पीड से अपनी दूरी कवर करती है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited